ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Nothing Phone 4a सीरीज का Glyph Bar डिजाइन हुआ रिवील, मिनी LED लाइट का मिलेगा नया अनुभव

Nothing Phone 4a और 4a Pro का नया Glyph Bar डिजाइन हुआ रिवील, मिलेगा 9 मिनी LED लाइट्स का सेटअप, Snapdragon चिपसेट, 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा। जानें लॉन्च डेट और संभावित फीचर्स।

नथिंग अपनी नई Nothing Phone 4a सीरीज को 5 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro मॉडल शामिल होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के नए Glyph Bar डिजाइन और रियर पैनल को सोशल मीडिया पर टीज किया है।

Nothing Phone 4a सीरीज में क्या खास

कंपनी ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर बताया कि नए Glyph Bar में कुल 9 इंडिविजुअली कंट्रोल मिनी LED लाइट्स होंगी। इसमें 6 स्क्वायर लाइट्स भी शामिल हैं। यह नया डिजाइन पहले से ज्यादा ब्राइट और नोटिसेबल होगा, साथ ही नोटिफिकेशन के दौरान यूजर्स को डिस्ट्रैक्शन कम होगा।

कंपनी के अनुसार यह नया Glyph Bar पेटेंटेड तकनीक पर आधारित है, जो नेचुरल और ब्लीड-फ्री लाइट आउटपुट देगा। पिछले ए-सीरीज की तुलना में यह 40 प्रतिशत ज्यादा चमकदार है।

चिपसेट और प्रदर्शन

Nothing Phone 4a सीरीज के स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon चिपसेट पर आधारित होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 और Phone 4a Pro में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो दोनों मॉडल में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।

also read:- Samsung Galaxy S26 Series लॉन्चिंग 2026: जानें फीचर्स,…

बैटरी और चार्जिंग

Phone 4a में 5,400mAh बैटरी और 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट की संभावना है। Pro मॉडल में भी इसी बैटरी और चार्जिंग सेटअप की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप

कैमरा में Phone 3a सीरीज जैसा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसके साथ ही इस बार नया टेलीफोटो लेंस भी शामिल होने की संभावना है।

लॉन्च और कीमत

Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होगी। अनुमान है कि कीमत करीब ₹40,000 से शुरू हो सकती है। कंपनी की उम्मीद है कि नया Glyph Bar और अपग्रेडेड फीचर्स यूजर्स के लिए आकर्षक अनुभव देंगे।

Nothing Phone 4a सीरीज का यह नया डिजाइन और फीचर्स कंपनी की Glyph तकनीक को और भी इंटरेस्टिंग बनाने वाले हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button