हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त
हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए केंद्र ने 500 करोड़ रुपये मंजूर किए, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। जानें तैयारियों और योजनाओं की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का विश्वविख्यात महापर्व है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से हरिद्वार कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने में मदद मिलेगी।
धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्तीय सहयोग के माध्यम से आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के उत्तराखंड के विकास के प्रति लगातार प्रतिबद्धता की सराहना की।
also read:- उत्तराखंड में 159 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारत की…
सीएम ने यह भी बताया कि चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार सहित राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में केंद्र का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन के लिए यह 500 करोड़ रुपये का सहयोग राज्य सरकार के संकल्प को और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से हरिद्वार कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित होगा। देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए दिव्य और भव्य हरिद्वार कुंभ मेला 2027 आयोजित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



