Rinku Singh Father Death News: क्रिकेटर Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। अंतिम संस्कार अलीगढ़ में होगा।
Rinku Singh Father Death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खानचंद सिंह का निधन हो गया। वे ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहाँ उन्होंने कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद अंतिम सांस ली। खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और हाल के महीनों में उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई थी।
रिंकू सिंह के परिवार ने बताया कि खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में किया जाएगा। इस दौरान क्रिकेटर रिंकू सिंह भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वहां पहुंचेंगे।
रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर क्वारसी स्थित ओजोन कॉलोनी में उनके आवास पर लाया गया। इस बीच परिवार और शुभचिंतकों का हुजूम वहां जमा हुआ।
also read:- IND Vs ZIM: रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले…
रिंकू सिंह को टीम से लौटना पड़ा
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान, रिंकू सिंह टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में चल रहे अभ्यास सत्र के दौरान, पिता की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर उन्हें तुरंत घर लौटना पड़ा था। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रिंकू अपने पिता की अस्वस्थता के कारण टीम से लौटे थे और वे जल्द ही टीम में लौटने की उम्मीद जताई थी।
हालांकि अब पिता के निधन के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि रिंकू सिंह आगामी विश्वकप मैचों में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं।
Rinku Singh Father Death: सोशल मीडिया और शुभकामनाएँ
रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उनके प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर रिंकू और उनके परिवार के लिए संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने ट्वीट किया कि इस कठिन समय में रिंकू और उनके परिवार के साथ हैं।
क्रिकेट जगत में रिंकू सिंह एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं और उनकी वापसी टीम की रणनीति पर असर डाल सकती है। फैंस की उम्मीद है कि वह जल्दी से जल्दी अपने पिता की याद में और परिवार के साथ समय बिताने के बाद टीम में वापसी करेंगे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



