मनोरंजनट्रेंडिंग

नेहा कक्कड़ होली सॉन्ग: लंबे ब्रेक के बाद हुई वापसी, यूजर्स ने किया ट्रोल

नेहा कक्कड़ होली सॉन्ग के साथ लौटीं, लंबे ब्रेक के बाद किया कमबैक। सोशल मीडिया पर फैंस ने पसंद किया, वहीं कुछ लोगों ने ट्रोल किया।

बॉलीवुड और पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने होली के मौके पर अपने नए होली सॉन्ग के साथ फैंस के बीच वापसी की है। पिछले महीने नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि वह लंबे ब्रेक पर जा रही हैं, लेकिन होली से पहले ही उन्होंने नया गाना रिलीज कर दिया।

नेहा कक्कड़ ने जनवरी में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि इमोशनल स्ट्रेस, इंडस्ट्री का दबाव और नेगेटिविटी के कारण वह सोशल मीडिया और पैपराजी से दूर रहकर एक लंबा ब्रेक लेना चाहती हैं। उनके इस फैसले को फैंस ने सराहा, लेकिन अब होली सॉन्ग रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई है।

नेहा कक्कड़ के होली सॉन्ग में दिखा मस्ती भरा अंदाज

नेहा कक्कड़ के नए होली सॉन्ग के बोल हैं – “तेरे साथ में राजा होली खेलूंगीं…”। वीडियो में नेहा ने रंग-बिरंगे कपड़ों में होली खेलते हुए जमकर ठुमके लगाए। गाने में ‘सूट टाइट’ और ‘तेरे लिए करती डाइट’ जैसे बोल शामिल हैं, जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बने।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

also read:- शादी और मदरहुड: डेजी शाह ने क्यों करवा लिया एग्स फ्रीज,…

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी हुई

जहां फैंस ने नए होली सॉन्ग की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कमेंट किया कि ब्रेक के एलान के बाद क्यों लौटीं और गाने के बोल उन्हें पसंद नहीं आए। वहीं, कई फैंस ने उनका सपोर्ट किया और गाने को खूब पसंद किया।

पहले भी ले चुकी हैं ब्रेक

यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ ने ब्रेक लिया हो। साल 2020 में भी उन्होंने इंडस्ट्री की नेपोटिज्म और बाहरी दबाव के चलते ब्रेक का ऐलान किया था। तब भी वह जल्दी ही म्यूजिक इंडस्ट्री में लौट आई थीं। अब भी होली सॉन्ग के साथ उनकी वापसी ने साबित कर दिया कि फैंस के लिए उनका प्यार और म्यूजिक की चाह हमेशा कायम है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button