स्वास्थ्य

सौंफ और जीरा की चाय: बढ़ते वजन पर लगाए लगाम और कई बीमारियों से रखे दूर

सौंफ और जीरा की चाय पीने से वजन घटता है, पाचन दुरुस्त होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जानें इसे बनाने का सही तरीका और फायदे।

अगर आपका वजन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और जिम या योगा के बावजूद कमी नहीं आ रही है, तो सौंफ और जीरा की चाय आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। इस चाय को नियमित रूप से सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलती है।

वजन कम करने में असरदार

बढ़ते वजन से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर में फैट जमने लगता है। सौंफ और जीरा की चाय को रोज सुबह खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर से फैट तेजी से बर्न होता है। यह भूख को भी नियंत्रित करती है, जिससे अनियंत्रित खाने की आदतों से बचा जा सकता है।

पाचन और रक्त संचार में मदद

सौंफ और जीरा की चाय न केवल वजन घटाने में मदद करती है, बल्कि पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। सौंफ एक प्राकृतिक पाचक है, और जीरा के साथ मिलकर यह चाय पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है।

इसके अलावा, इस चाय में मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। यह यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती है और नए सेल्स के उत्पादन को भी बढ़ावा देती है।

also read:- डायबिटीज पेशेंट्स के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स: फाइबर और प्रोटीन से भरपूर सुपर फूड्स

सौंफ और जीरा की चाय कैसे बनाएं

सामग्री:

आधा चम्मच सौंफ

आधा चम्मच जीरा

1 ग्लास पानी

शहद और नींबू (स्वादानुसार)

विधि:

आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच जीरा एक ग्लास पानी में रात भर भिगो दें।

सुबह इसे उबालें।

उबल जाने के बाद इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिलाएं।

चाय को छानकर खाली पेट पिएं।

मिठास के लिए चाहें तो इसमें गुड़ भी मिला सकते हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button