मनोरंजनट्रेंडिंग

सनी लियोनी की बेटी निशा बनी युवा उद्यमी, 10 साल की उम्र में शुरू की कमाई

सनी लियोनी की बेटी निशा सिर्फ 10 साल की उम्र में बन गई हैं युवा उद्यमी। जानिए उनका पेटेंटेड इन्वेंशन ‘बू बॉक्स’, कीमत और अमेज़न उपलब्धता।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बेटी निशा ने 10 साल की उम्र में ही कमाई शुरू कर दी है और बन गई हैं एक युवा उद्यमी। हाल ही में सनी लियोनी ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि उनकी बेटी निशा ने एक छोटा सा इन्वेंशन किया है, जिसका पेटेंट भी कराया गया है। इस इन्वेंशन का नाम ‘बू बॉक्स’ है, जो टिश्यू के इस्तेमाल को आसान और साफ-सुथरा बनाता है।

सनी लियोनी ने बताया कि निशा अपनी एडॉप्टेड बेटी हैं और बहुत ही समझदार हैं। उन्होंने गर्व के साथ कहा, “सिर्फ 10 साल की उम्र में ही निशा अपनी खुद की कमाई कर रही हैं।” फराह खान ने इस खबर पर हंसते हुए कहा कि अब उन्हें अपने बच्चों को भी प्रेरित करना पड़ेगा।

निशा का इन्वेंशन – बू बॉक्स

सनी लियोनी की बेटी निशा युवा उद्यमी बन चुकी हैं और उनका यह इन्वेंशन मुंबई की धूल और एलर्जी के मद्देनजर बनाया गया। सनी ने बताया कि निशा ने देखा कि वह टिश्यू इस्तेमाल करने के बाद इधर-उधर फेंक देती हैं। इसके समाधान के लिए उन्होंने टिश्यू बॉक्स के साथ डिस्पोजेबल कप को जोड़ा, जिससे इस्तेमाल किया हुआ टिश्यू सीधे उसमें फेंका जा सके।

also read:- Dalimb First Look Out: ‘पंचायत’ फेम जीतेंद्र कुमार के नए…

सनी ने आगे बताया कि यह ‘बू बॉक्स’ 999 रुपये में उपलब्ध है और इसे अमेज़न जैसी शॉपिंग ऐप पर खरीदा जा सकता है। फराह खान भी इस इनोवेशन से काफी प्रभावित हुईं और कहा, “वाह, यह तो बड़ा आसान और बढ़िया आइडिया है।”

परिवार और बच्चों के साथ फराह की मुलाकात

हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ सनी लियोनी के मुंबई वाले घर पहुंचीं। इस मुलाकात के दौरान सनी के पति डेनियल वेबर और बच्चों निशा, अशर और नोआ से बातचीत हुई। फराह ने सनी और डेनियल की पैरेंटिंग की भी तारीफ की।

सनी लियोनी ने मजाक में कहा कि उनके बेटे अब थोड़ा जलन महसूस करने लगे हैं क्योंकि निशा के पास अब खुद की कमाई है। फराह ने हंसते हुए कहा, “सही में, यही तो युवा उद्यमी बनने की शुरुआत है।”

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button