iPhone 17e Launch 2026: फीचर्स ने निराश किया, लेकिन कुछ कारणों से यह फोन फायदे का सौदा
iPhone 17e Launch 2026: जानें कीमत, स्टोरेज, A19 चिपसेट और कैमरा फीचर्स। किन कारणों से यह iPhone खरीदना फायदेमंद है और किन कारणों से निराश कर सकता है।
iPhone 17e Launch 2026: iPhone 17e लॉन्च का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। ऐप्पल ने अपने किफायती आईफोन 17 सीरीज एडिशन iPhone 17e को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसमें A19 चिपसेट और कई दमदार अपग्रेड्स दिए हैं, लेकिन कुछ फीचर्स ने यूजर्स को निराश भी किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसे खरीदना सही रहेगा या नहीं।
iPhone 17e 2026 में क्यों खरीदना फायदेमंद हो सकता है
किफायती कीमत: iPhone 17e ऐप्पल का सबसे सस्ता आईफोन है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। इस कीमत पर यूजर्स को कई शानदार अपग्रेड्स मिलते हैं, इसलिए कम कीमत इसे खरीदने का सबसे बड़ा कारण हो सकती है।
ज्यादा स्टोरेज: iPhone 17e की स्टैंडर्ड स्टोरेज अब 128GB से बढ़ाकर 256GB कर दी गई है। पावरफुल कैमरा और बड़े फाइल्स के लिए यह स्टोरेज पर्याप्त है। इसलिए स्टोरेज के लिहाज से यह आईफोन एक अच्छी च्वॉइस साबित हो सकता है।
ALSO READ:- होली वीडियो पर एक लाख व्यूज: यूट्यूब से कितनी कमाई कर…
पावरफुल प्रोसेसर: iPhone 17e में A19 चिपसेट लगा है, जो iPhone 17 की प्रोसेसिंग पावर देता है। इसके साथ नया C1X मॉडम भी मिला है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होती है। इस वजह से iPhone 17e तकनीकी रूप से भी आकर्षक बना है।
iPhone 17e में क्यों हो सकती है निराशा| iPhone 17e Launch
पुराना डिजाइन और डिस्प्ले: iPhone 17e को नया डिजाइन नहीं मिला। यह पिछले साल के iPhone 16e जैसा ही दिखता है। डिस्प्ले में भी 120Hz रिफ्रेश रेट की उम्मीद थी, लेकिन यह अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
कमजोर कैमरा सेटअप: iPhone 17e में पुराने मॉडल की तरह 48MP का सिंगल रियर कैमरा है और सेल्फी के लिए 12MP का लेंस। जबकि iPhone 17 सीरीज में 18MP कैमरा मिलता है। कैमरा फीचर्स को लेकर यूजर्स को निराशा हो सकती है।
पुराना नॉच डिजाइन: लॉन्च से पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नॉच को हटाकर डायनामिक आईलैंड दिया जाएगा, लेकिन iPhone 17e में अभी भी पुराना नॉच डिजाइन मौजूद है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



