धर्म

Kharmas March 2026: जानें कब से शुरू हो रहा है और क्यों बंद होंगे शुभ कार्य

Kharmas March 2026 15 मार्च से शुरू होगा। जानें खरमास की सही तारीख, अवधि और इस दौरान क्यों बंद रहते हैं सभी शुभ और मांगलिक कार्य।

हिंदू धर्म में Kharmas March 2026 का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अशुभ अवधि के रूप में देखा जाता है, इसलिए इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण और मुंडन संस्कार जैसी सभी मांगलिक गतिविधियाँ नहीं की जातीं।

Kharmas March 2026 की सही तारीख

ज्योतिष गणना अनुसार इस साल Kharmas March 2026, 15 मार्च को शुरू होगा। इस दिन सुबह 01:08 बजे सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही खरमास की अवधि शुरू हो जाएगी। इस साल खरमास का समापन 14 अप्रैल को होगा।

also read:- Sheetala Ashtami 2026: जानें बसोड़ा पूजा की सही तारीख और…

Kharmas में क्यों नहीं होते शुभ कार्य

धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनकी ऊर्जा और शुभता में कमी आ जाती है। इसी वजह से Kharmas में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण और नए प्रोजेक्ट जैसी सभी शुभ क्रियाएँ स्थगित कर दी जाती हैं।

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश मीन संक्रांति के पर्व के साथ भी जुड़ा होता है। सूर्य के साथ-साथ गुरु बृहस्पति का प्रभाव भी कम हो जाता है। चूँकि शुभ कार्यों के लिए सूर्य और गुरु दोनों का शुभ होना जरूरी है, इसलिए Kharmas में सभी मांगलिक कामों पर रोक लगती है।

Kharmas March 2026 का प्रभाव

इस अवधि में केवल धार्मिक और साधना संबंधी कार्य किए जा सकते हैं। लोग इस दौरान भगवान की पूजा, व्रत और ध्यान करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। यही वजह है कि Kharmas को अशुभ माना जाता है और इसे ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button