IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। जानिए फाइनल मैच का समय, दिन और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया की तैयारी।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईसीसी T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इस बार खिताबी भिड़ंत भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल की राह बनाई, वहीं न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को मात दी।
T20 World Cup 2026: फाइनल मैच कब और कहाँ होगा?
मैच की तारीख: 8 मार्च 2026
दिन: रविवार
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय: शाम 7:00 बजे से मैच की शुरुआत
टॉस: शाम 6:30 बजे
समाप्ति का अनुमान: साढ़े दस बजे तक
also read:- IND Vs ENG Semi-Final 2026: बारिश से खतरा, मैच रद्द होने…
यह फाइनल रविवार को होने के कारण दर्शकों और क्रिकेट फैंस के लिए आरामदायक समय है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्रिकेट की बड़ी यादों का गवाह रहा है, और 2023 में यहीं वनडे विश्व कप फाइनल भी खेला गया था।
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ टीम इंडिया की उत्साहपूर्ण तैयारी फाइनल के लिए पूरी हो गई। न्यूजीलैंड ने दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को मात देकर खिताबी भिड़ंत के लिए अपना टिकट कटाया।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहला ICC टूर्नामेंट
इस बार टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जो कप्तानी में पहला आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम इंडिया की कोशिश होगी कि फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया जाए। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन फाइनल में देखने लायक होगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



