मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से राजस्थान स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। प्रदेशव्यापी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जागरूकता पर जोर।
राजस्थान दिवस से पहले राज्य में स्वच्छता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से राजस्थान स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने दी खास संदेश
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब समाज के हर वर्ग का सक्रिय सहयोग होगा। उन्होंने नगर निगम के सफाईकर्मियों को पीपीई किट वितरित कर उनके कार्य की सराहना की और कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
स्वच्छता और पर्यावरण पर विशेष ध्यान
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने राम निवास बाग में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि हर व्यक्ति अपने घर, गलियों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का संकल्प ले। इस पहल के माध्यम से राजस्थान स्वच्छता अभियान का उद्देश्य प्रदेश को साफ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आर्थिक सहायता
इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। इससे उन्हें आर्थिक मदद मिलती है और वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण भी राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
also read:- राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए…
राज्यव्यापी भागीदारी
कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और आमजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति नागरिक कर्तव्य की शपथ भी दिलाई।
राजस्थान दिवस और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से 14 मार्च से 19 मार्च तक राजस्थान स्वच्छता अभियान सहित जनकल्याणकारी, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य प्रदेश में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



