राज्यपंजाब

पंजाब सरकार के चार साल: सीएम भगवंत मान ने गिनाईं उपलब्धियां, हॉकी एशिया कप का ऐलान

पंजाब सरकार के चार साल पूरे! सीएम भगवंत मान ने गिनाईं पंजाब सरकार उपलब्धियां – खेल, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और भर्ती परीक्षाओं में ऐतिहासिक कदम। जानिए।

पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि खेल, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब के गांवों में खेल के मैदानों में ऐतिहासिक निवेश किया गया है। 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से अब तक 3,000 आधुनिक खेल के मैदान बनाए जा चुके हैं और 6,000 अन्य मैदानों पर काम जल्द शुरू होगा। युवाओं में फिटनेस और खेल को बढ़ावा देने के लिए गांवों में 6,000 इनडोर जिम भी बनाए जा रहे हैं। यह उनके अनुसार पंजाब में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ओलंपिक पदक जीतने वाले पंजाबी हॉकी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी दी जा रही है। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेताओं को 4.91 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष पंजाब हॉकी एशिया कप की मेजबानी करेगा। जालंधर और मोहाली में एशिया कप के मैच आयोजित होंगे।

पंजाब सरकार के चार साल पूरे

also read:- कांशी राम जी की जयंती पर AAP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,…

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक हजार रुपये की सहायता देने का वादा पूरा किया। सीएम ने कहा कि भाजपा के बड़े वादे जैसे “हर घर 15 लाख” और रोजगार जुमला साबित हुए, लेकिन उनकी सरकार ने आम जनता के लिए ठोस कदम उठाए।

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पंजाब सरकार ने पेपर लीक की घटनाओं को रोका। एक पटवारी भर्ती परीक्षा पर संदेह होने पर दोबारा परीक्षा करवाई, जिसमें वही उम्मीदवार सफल हुए जिन्होंने मेहनत से तैयारी की थी।

स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय रही हैं। राज्य के 27,314 आंगनवाड़ी केंद्रों में अब तक 7 करोड़ 40 लाख से अधिक सैनिटरी पैड महिलाओं को मुफ्त प्रदान किए जा चुके हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य न केवल गांवों और शहरों में विकास लाना है, बल्कि खेल, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित करना है।

पिछले पंजाब सरकार के चार साल में न केवल खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश किया, बल्कि युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी ठोस कदम उठाए। यह पंजाब सरकार की उपलब्धियां पूरे राज्य के लिए गर्व की बात हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button