गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने गिप्पी ग्रेवाल को दी धमकी, कहा- ‘भुगतने होंगे गंभीर परिणाम’
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी सिंगर-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को धमकी दी, कहा- ‘भुगतने होंगे गंभीर परिणाम’। वायरल ऑडियो में चेतावनी सुनाई दी।
पंजाबी सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो में बराड़ ने फोन कर गायक को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने पिछले संदेश का जवाब नहीं दिया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
यह धमकी मामले को और संवेदनशील बनाती है क्योंकि गोल्डी बराड़ 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में शामिल था। ऑडियो में बराड़ गिप्पी ग्रेवाल को उनके संदेश को अनदेखा न करने की चेतावनी देता सुनाई देता है।
also read: सारा अली खान की केदारनाथ एंट्री पर रोक, मंदिर प्रशासन ने…
पहले भी दी जा चुकी हैं धमकियां
गोल्डी बराड़ ने इससे पहले भी कई फिल्मी सितारों को धमकी दी है। सलमान खान को भी धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब इसी सिलसिले में गिप्पी ग्रेवाल को भी निशाना बनाया गया है। इस घटना के बाद फिल्मी और संगीत उद्योग में सुरक्षा पर नई चिंताएं बढ़ गई हैं।
View this post on Instagram
फिल्मी दुनिया पर गैंगस्टर्स का दबदबा
बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने पहले भी अंडरवर्ल्ड के दबदबे का सामना किया है। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की हत्या इसी तरह के दबदबे का उदाहरण है। हाल के वर्षों में लॉरेंस विश्वोई और गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में आतंक का माहौल बनाए रखा है।
गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे हैं, जो अपने गानों और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिल जीतते हैं। अब गोल्डी बराड़ की धमकी ने उनके लिए सुरक्षा और चिंता के नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



