Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों के चेहरे खिले; चांदी 2,300 रुपये फिसली
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों के चेहरे खिले; चांदी 2,300 रुपये फिसली
Gold Silver Price Today: 18 मार्च 2026 को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी के वायदा भाव में कमी ने ग्राहकों और निवेशकों दोनों के लिए राहत दी।
सोने की कीमत
एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड वायदा की शुरुआती कीमत 1,55,658 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। कारोबार के दौरान गोल्ड वायदा 1,55,788 रुपये के हाई पर गया, जबकि खबर लिखे जाने तक यह 1,55,488 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो कि 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।
also read: टी20 विश्व कप 2028 की तैयारी शुरू, 12 टीमें पक्की, बाकी 8…
शहरवार सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम) इस प्रकार हैं:
-
दिल्ली: 24 कैरेट – 1,58,240 रुपए, 22 कैरेट – 1,45,060 रुपए, 18 कैरेट – 1,18,720 रुपए
-
मुंबई: 24 कैरेट – 1,57,750 रुपए, 22 कैरेट – 1,44,600 रुपए, 18 कैरेट – 1,18,310 रुपए
-
चेन्नई: 24 कैरेट – 1,59,810 रुपए, 22 कैरेट – 1,46,490 रुपए, 18 कैरेट – 1,23,290 रुपए
-
कोलकाता: 24 कैरेट – 1,57,750 रुपए, 22 कैरेट – 1,44,600 रुपए, 18 कैरेट – 1,18,310 रुपए
-
अहमदाबाद: 24 कैरेट – 1,58,140 रुपए, 22 कैरेट – 1,44,960 रुपए, 18 कैरेट – 1,18,620 रुपए
-
लखनऊ: 24 कैरेट – 1,58,240 रुपए, 22 कैरेट – 1,45,060 रुपए, 18 कैरेट – 1,18,720 रुपए
-
पटना: 24 कैरेट – 1,58,140 रुपए, 22 कैरेट – 1,44,960 रुपए, 18 कैरेट – 1,18,620 रुपए
-
हैदराबाद: 24 कैरेट – 1,57,750 रुपए, 22 कैरेट – 1,44,600 रुपए, 18 कैरेट – 1,18,310 रुपए
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 के एक्सपायरी वाले सिल्वर वायदा में लगभग 0.93% की गिरावट आई। चांदी आज 2,50,750 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है, जबकि कारोबारी दिन की शुरुआत 2,51,498 रुपये से हुई थी।
शहरवार चांदी के भाव (10 ग्राम/100 ग्राम) इस प्रकार हैं:
-
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता: 10 ग्राम – 2,650 रुपये, 100 ग्राम – 26,500 रुपये
-
चेन्नई: 10 ग्राम – 2,801 रुपये, 100 ग्राम – 28,010 रुपये



