धर्म

हनुमान जयंती 2026: 1 या 2 अप्रैल, जानें सही तिथि और खास उपाय

हनुमान जयंती 2026: जानें 1 या 2 अप्रैल सही तिथि, हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय और चोला चढ़ाने की विधि।

हनुमान जयंती 2026 को लेकर भक्तों में उत्सुकता और कन्फ्यूजन दोनों देखा जा रहा है। हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है, लेकिन इस साल यह पर्व 1 अप्रैल और 2 अप्रैल को पड़ने वाली पूर्णिमा के कारण चर्चा में है।

हनुमान जयंती 2026 की सही तिथि

इस साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 1 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 2 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, उदयातिथि के आधार पर हनुमान जयंती 2026 को 2 अप्रैल को मनाना शुभ माना गया है। इस दिन भक्त हनुमान जी की विशेष पूजा और उपाय करके उनके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

also read:- Chaitra Navratri 2026 2nd Day: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा…

हनुमान जयंती 2026 पर करें ये खास उपाय

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय बहुत लाभकारी माने जाते हैं।

चोला चढ़ाना: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल से तैयार चोला चढ़ाना शुभ होता है।

भोग अर्पित करना: लड्डू और अन्य प्रसाद अर्पित करें।

हनुमान चालीसा पाठ: हनुमान जयंती 2026 पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है।
हनुमान जी को चोला चढ़ाने की विधि

भक्त सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें और संभव हो तो लाल रंग के कपड़े पहनें। चोला बनाने के लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे हनुमान जी के सिर से पैरों तक लेपित करें। इस दौरान “ॐ हनुमंते नमः” का जाप करें। इसके बाद जनेऊ, फूल और वर्क अर्पित करें और हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button