मनोरंजन

शिव ठाकरे बने रियलिटी शो ‘द 50’ के पहले विजेता, जीते 50 लाख रुपये

रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला विजेता शिव ठाकरे बन गए। जानें कैसे उन्होंने ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती और फैंस का दिल जीता।

रियलिटी शो ‘द 50’ ने आखिरकार अपना पहला विजेता घोषित कर दिया है। इस शो की ट्रॉफी शिव ठाकरे ने अपने नाम की, और उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। हफ्तों तक चलने वाले रोमांचक मुकाबलों और मनोरंजक एपिसोड्स के बाद शो का पहला सीज़न सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।

शो की शुरुआत में टेलीविजन, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत की कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। धीरे-धीरे प्रतियोगी बाहर होते गए और फाइनल तक कुछ ही प्रतिभागी बचे। कठिन मुकाबलों के बाद शिव ठाकरे ने अपनी रणनीति और खेल की क्षमता से सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी जीत ली।

शिव ठाकरे की जीत

शिव ठाकरे ने प्रतियोगियों मिस्टर फैजू, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ जैसे नामी प्रतिद्वंदियों को मात दी और पहला विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी जीत पर फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बारिश की और उनकी जीत को पूरी तरह से न्यायसंगत बताया।

also read: रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर 2’ के गाने पर लगाई…

इस जीत के बारे में शिव ठाकरे ने कहा, “‘द 50’ मेरे लिए एक बिल्कुल नया अनुभव था। मैं चाहता था कि लोग मेरे उस पहलू को देखें जो यह दिखाता है कि जीतने के लिए चिल्लाने या झगड़ा करने की ज़रूरत नहीं होती। पूरे दिल से खेलें, अपने प्रति ईमानदार रहें, और फिर भी सफलता हासिल करें। 50 प्रतिभाशाली प्रतियोगियों के बीच पहला विजेता बनना मेरे लिए गर्व की बात है।”

‘द 50’ शो का परिचय

‘द 50’ एक रियलिटी टीवी शो है, जिसमें टेलीविजन, सोशल मीडिया, खेल और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे शामिल हुए। इसमें करण पटेल, फैज़ल शेख, दिव्या अग्रवाल, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, नेहा चुडासमा, रजत दलाल और लवकेश कटारिया जैसे लोकप्रिय प्रतिभागी शामिल थे।

शिव ठाकरे की जीत ने यह साबित कर दिया कि उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग रियलिटी टीवी की दुनिया में कितनी मजबूत है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button