ट्रेंडिंगखेल

RCB को बड़ा झटका: IPL 2026 से बाहर हुए तेज गेंदबाज यश दयाल

IPL 2026 में RCB को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज यश दयाल पूरे सीजन से बाहर, टीम की रणनीति पर पड़ सकता असर।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बुरी खबर आई है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। RCB के टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने पुष्टि की कि पर्सनल कारणों से यश दयाल इस बार टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

यश दयाल (Yash Dayal) की अनुपस्थिति RCB के लिए बड़ा झटका है, खासकर इसलिए कि उन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 13 विकेट अपने नाम किए थे। अब यह सवाल उठता है कि RCB टीम उनकी जगह पर किस खिलाड़ी को मौका देती है।

टीम बस और सोशल मीडिया पोस्टर से भी यश दयाल की तस्वीर गायब है, जिससे उनके सीजन से बाहर होने की पुष्टि और भी स्पष्ट हो गई है। RCB के फैन्स के लिए यह दुखद खबर है, क्योंकि IPL 2026 में टीम को पहले मैच में ही डिफेंडिंग चैंपियंस के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से मुकाबला करना है।

also read:- IPL 2026 से पहले KKR ने किया बड़ा ऐलान, आकाश दीप की जगह…

RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने कहा, “यश दयाल इस सीजन उपलब्ध नहीं रहेंगे। हम उनके रिप्लेसमेंट पर जल्द निर्णय लेंगे।” IPL 2026 में RCB का पहला मुकाबला 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में SRH के खिलाफ खेला जाएगा।

IPL 2026 (IPL 2026) में यश दयाल की गैरमौजूदगी RCB की गेंदबाजी की ताकत को प्रभावित कर सकती है। इस सीजन RCB को अपने टाइटल को बचाने के लिए नए रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button