राज्यपंजाब

सीएम भगवंत मान ने पंजाब में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए किए बड़े प्रयास

सीएम भगवंत मान ने पंजाब में खेल संस्कृति को मजबूत करने नई खेल नीति लागू की और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी का ऐलान किया।

आज चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मीडिया के साथ विस्तृत बातचीत की। पंजाब की खेल विरासत को आगे बढ़ाते हुए सीएम भगवंत मान की सरकार ने नई खेल नीति लागू की है और इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ खेल बजट पेश किया गया।

सीएम भगवंत मान ने बताया कि पहली बार पंजाब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट राज्य के बच्चों में हॉकी के प्रति नया जोश और जज़्बा पैदा करने वाला बड़ा मंच साबित होगा। इसके अलावा, ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ अभियान के माध्यम से लाखों युवाओं को खेलों से जोड़ा गया है और पूरे राज्य में खेल मैदान, जिम बनाए जा रहे हैं तथा स्पोर्ट्स किट्स उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

also read:- हरजोत सिंह बैंस: मुख्यमंत्री मान नांगल में बड़ी…

पंजाब के खिलाड़ियों के लिए डाइट अलाउंस दोगुना किया गया है और कोचों की संख्या में भी बड़ा इजाफा हुआ है। सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य पंजाब को खेलों में नंबर वन बनाना और युवाओं को नशे से दूर रखकर उनका भविष्य मजबूत करना है।

राज्य में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए, सीएम भगवंत मान ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि हर युवा खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलों में योगदान दे सके।

पंजाब में खेलों के विकास और नई पहल को लेकर सीएम भगवंत मानलगातार काम कर रहे हैं, जिससे राज्य के युवा खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button