धर्म

विवाह मुहूर्त 2026: अप्रैल और मई में शादी के शुभ दिन और समय

जानें अप्रैल-मई 2026 में शादी के शुभ दिन और समय। विवाह मुहूर्त 2026 के अनुसार करें शादी का आयोजन और पाएं खुशहाल जीवन।

शादी का आयोजन जीवन का सबसे खास अवसर होता है और सही दिन व समय का चुनाव इसे और भी शुभ बनाता है। हिन्दू धर्म में शुभ मुहूर्त और नक्षत्र का विशेष महत्व है। यदि आप अप्रैल या मई 2026 में शादी करने का विचार कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि विवाह मुहूर्त 2026 कब है।

खरमास और शादी का संबंध

14 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक खरमास रहेगा। इस अवधि में किसी भी नए या शुभ कार्य की मनाही होती है। खरमास के समाप्त होने के बाद ही विवाह, सगाई और अन्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इसलिए अप्रैल से मई तक की अवधि में शादी का आयोजन करने वाले दंपति के लिए यह समय बेहद शुभ माना जाता है।

अप्रैल 2026 में शुभ विवाह मुहूर्त

अप्रैल माह में कुछ खास दिन और समय विवाह के लिए बहुत शुभ हैं। यहाँ प्रमुख दिन और मुहूर्त दिए गए हैं:

15 अप्रैल 2026, बुधवार: दोपहर 3:22 से रात 10:31 तक – उत्तरा भाद्रपद, त्रयोदशी
20 अप्रैल 2026, सोमवार: सुबह 5:51 से शाम 5:49 तक – रोहिणी, तृतीया/चतुर्थी
21 अप्रैल 2026, मंगलवार: सुबह 5:50 से दोपहर 12:31 तक – मृगशिरा, पंचमी
25 अप्रैल 2026, शनिवार: 26 अप्रैल सुबह 2:10 से 5:45 तक – माघ, दशमी
27 अप्रैल 2026, सोमवार: रात 9:18 से रात 9:36 तक – उत्तरा फाल्गुनी/पूर्वा फाल्गुनी, द्वादशी
28 अप्रैल 2026, मंगलवार: 29 अप्रैल रात 9:04 से सुबह 5:42 तक – उत्तरा फाल्गुनी/हस्त, त्रयोदशी
29 अप्रैल 2026, बुधवार: सुबह 5:42 से रात 8:52 तक – हस्त, त्रयोदशी/चतुर्दशी

also read:- बच्चे के जन्म पर सूतक के नियम जानें और पालन के तरीके

मई 2026 में शुभ विवाह मुहूर्त

मई माह में भी कई शुभ दिन शादी के लिए उपलब्ध हैं। प्रमुख दिन और समय इस प्रकार हैं:

1 मई 2026, शुक्रवार: सुबह 10:00 से रात 9:13 तक – स्वाति, पूर्णिमा
3 मई 2026, रविवार: सुबह 7:10 से रात 10:28 तक – अनुराधा, द्वितीय
5 मई 2026, मंगलवार: शाम 7:39 से सुबह 5:36 तक – मुला, चतुर्थी
6 मई 2026, बुधवार: सुबह 5:36 से दोपहर 3:54 तक – मुला, चतुर्थी/पंचमी
7 मई 2026, गुरुवार: शाम 6:46 से सुबह 5:35 तक – उत्तरा आषाढ़ा, षष्ठी
8 मई 2026, शुक्रवार: सुबह 5:35 से दोपहर 12:21 तक – उत्तरा आषाढ़ा, षष्ठी
13 मई 2026, बुधवार: 14 मई रात 8:55 से सुबह 5:31 तक – उत्तरा भाद्रपद/रेवती, द्वादशी
14 मई 2026, गुरुवार: सुबह 5:31 से शाम 4:59 तक – रेवती, द्वादशी/त्रयोदशी

विवाह मुहूर्त 2026 का महत्व

शादी के लिए सही दिन और समय का चयन सिर्फ परंपरा नहीं है, बल्कि यह परिवार में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और आशीर्वाद का प्रतीक भी माना जाता है। विवाह मुहूर्त 2026 का पालन करके नवविवाहित जोड़े जीवन के नए अध्याय की शुरुआत पूरी शुभता और समृद्धि के साथ कर सकते हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button