पूर्णिमा अप्रैल 2026 तिथि: चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती कब है?
पूर्णिमा अप्रैल 2026 तिथि: चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल को है और इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी। जानें पूजा मुहूर्त, महत्व और व्रत विधि।
पूर्णिमा अप्रैल 2026 तिथि के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय शाम 07:07 बजे होगा और पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:39 से रात 08:06 बजे तक रहेगा। चैत्र पूर्णिमा को विशेष महत्व इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इसी पूर्णिमा को भगवान हनुमान का जन्म हुआ था और इस दिन हनुमान जयंती का पर्व भी मनाया जाता है।
चैत्र पूर्णिमा का महत्व
पूर्णिमा अप्रैल 2026 तिथि पर चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस पूर्णिमा पर भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में रास उत्सव का आयोजन किया था। इसके अलावा, उत्तर और मध्य भारत में हनुमान जयंती का पर्व भी इसी दिन मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने और पवित्र जलकुंड में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है।
चैत्र पूर्णिमा पूजा विधि
पूर्णिमा अप्रैल 2026 तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी, सरोवर या जलाशय में स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इसके बाद भगवान सत्यनारायण की पूजा करनी चाहिए। रात में विधि पूर्वक चंद्र देव का पूजन करके उन्हें अर्घ्य अर्पित किया जाता है। पूजा के बाद व्रती को कच्चे अनाज से भरा हुआ घड़ा किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए।
also read:- जानिए नवरात्रि के बाद अखंड ज्योत विसर्जन के नियम
हनुमान जयंती का विशेष महत्व
चैत्र पूर्णिमा के दिन ही भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उत्तर और मध्य भारत में हनुमान जयंती का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों और हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रमों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। पूर्णिमा अप्रैल 2026 तिथि के अवसर पर लोग व्रत रखते हैं और पूरे दिन हनुमान जी की भक्ति में लीन रहते हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



