Gmail यूजरनेम बदलें: जानें आसान तरीका और डेटा सुरक्षित रखें
अब यूजर्स आसानी से Gmail यूजरनेम बदलें और पुराना डेटा सुरक्षित रखें। जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और अपने ईमेल ID को अपडेट करें।
Google ने एक बड़ा अपडेट पेश किया है जिससे अब यूजर्स अपने पुराने और अजीब या कम प्रोफेशनल ईमेल एड्रेस को बदल सकते हैं। इस नए फीचर की मदद से कोई भी यूजर Gmail यूजरनेम बदलें और नए नाम के साथ अपने अकाउंट का इस्तेमाल कर सकता है, जबकि पुराना डेटा सुरक्षित रहेगा।
Google के CEO सुंदर पिचाई ने इस अपडेट की जानकारी X (Twitter) पर साझा करते हुए लिखा कि “2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपका Gmail Address उसी साल तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा कि अगर आपकी ईमेल ID पुरानी या अजीब है, जैसे v0t3f0rp3dr02004@gmail.com या mrbrightside416@gmail.com , तो अब आप उसे बदल सकते हैं।
Gmail यूजरनेम बदलें – यह कैसे काम करेगा
इस फीचर से यूजर्स अपना Gmail यूजरनेम बदलें बिना कोई डेटा खोए। इसका मतलब है कि आपकी पुरानी ईमेल, Google Drive फाइलें, फोटो, चैट हिस्ट्री और अन्य सेवाएं सुरक्षित रहेंगी।
ALSO READ:- Lava Bold N2 Lite भारत में लॉन्च: 6GB तक रैम और 5000mAh…
एक खास बात यह है कि आपकी पुरानी ईमेल ID वैकल्पिक (alternate) एड्रेस बन जाएगी। इसका मतलब है कि उस पर भेजे गए ईमेल अब भी आपकी नई Gmail ID में आएंगे और आप पुराने या नए यूजरनेम दोनों से लॉगिन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण बातें
- यूजर हर 12 महीने में सिर्फ एक बार Gmail यूजरनेम बदलें सकते हैं।
- जीवन में अधिकतम 3 बार नाम बदलने की अनुमति है।
- अगर चाहें तो यूजर अपने पुराने Gmail यूजरनेम पर वापस भी जा सकते हैं।
- नया नाम यूनिक होना चाहिए और पहले से किसी और ने इस्तेमाल न किया हो।
- Google सुरक्षा के लिए डेटा का बैकअप लेने की सलाह देता है।
रोलआउट और उपलब्धता
यह फीचर फिलहाल केवल अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Google ने बताया कि इसे धीरे-धीरे पूरे विश्व में रोलआउट किया जाएगा। जिन यूजर्स को यह सुविधा मिलेगी, वे Google अकाउंट सेटिंग्स में जाकर अपनी Gmail ID बदल सकते हैं।
इस नए फीचर के बाद लंबे समय से यूजर्स की यह परेशानी खत्म हो जाएगी कि उन्हें नया अकाउंट बनाए बिना अपने पुराने, अजीब या प्रोफेशनल न लगने वाले ईमेल को बदलना असंभव था। अब आसानी से Gmail यूजरनेम बदलें और अपने डिजिटल पहचान को प्रोफेशनल बनाएं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



