राज्यदिल्ली

राघव चड्ढा के वीडियो पर संजय सिंह का पलटवार, बोले – ‘जनहित के मुद्दों पर क्यों चुप रहते हैं?’

संजय सिंह ने राघव चड्ढा के वीडियो पर पलटवार किया, बोले – जनहित और पार्टी विवाद पर चुप क्यों रहते हैं राघव चड्ढा।

दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के बीच तनातनी तेज होती जा रही है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा जारी किए गए एक वीडियो के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पलटवार किया और निशाना साधते हुए कहा कि चड्ढा कई जनहित के मुद्दों पर चुप रहते हैं।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन से अलग कदम उठाते हैं और बड़ी घटनाओं पर कभी आवाज नहीं उठाते। उन्होंने कहा, “हम अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं और उनसे निडरता, हिम्मत और साहस सीखते हैं। लेकिन जब चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव आता है, या पश्चिम बंगाल और पंजाब में वोटिंग अधिकार छीने जाते हैं, राघव चड्ढा चुप रहते हैं। पीएम मोदी या केंद्र सरकार के गलत कदमों पर भी कभी आवाज नहीं उठाते।”

संजय सिंह ने आगे कहा कि चड्ढा उन मुद्दों पर भी मौन रहते हैं जो देश और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों, पंजाब के अधिकारों पर सेंध और कई जनहित से जुड़े मसलों पर राघव चड्ढा चुप रहते हैं। जनता उनसे यही जानना चाहती है कि आखिर क्यों।”

also read:- सौरभ भारद्वाज रिपोर्ट: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर दुर्गा…

संजय सिंह ने तंज कसा कि वॉक आउट जैसे निर्णायक मौके पर भी राघव चड्ढा पीछे हट जाते हैं। उन्होंने कहा, “बहुत सारे मुद्दों पर वॉकआउट करना होता है, लेकिन राघव चड्ढा वॉकआउट नहीं करते। ये सब सवाल हैं जिनका जवाब देश और पार्टी के लोग चाहते हैं।”

राज्यसभा में पार्टी अनुशासन और सदस्य व्यवहार पर यह विवाद चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। अब सवाल उठता है कि राघव चड्ढा इस पलटवार का जवाब देंगे या चुप रहेंगे, और आम आदमी पार्टी के अंदर यह मतभेद किस दिशा में जाएगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button