Redmi Note 15 SE 5G की सेल आज से शुरू, 5800mAh बैटरी वाले इस फोन पर पाएं ₹2000 तक की छूट
Redmi Note 15 SE 5G की सेल शुरू, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और ₹2000 तक के डिस्काउंट ऑफर्स की पूरी जानकारी।
अगर आप 25,000 रुपये से कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi Note 15 SE 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। इस फोन की सेल आज यानी 7 अप्रैल से दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू हो चुकी है।
Redmi Note 15 SE 5G की कीमत और ऑफर्स
भारतीय बाजार में Redmi Note 15 SE 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:
6GB + 128GB: ₹19,999
8GB + 128GB: ₹21,999
8GB + 256GB: ₹23,999
अगर आप बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं, तो इस Redmi Note 15 SE 5G पर ₹2000 तक की छूट मिल सकती है। ICICI, HDFC, SBI और Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर यह ऑफर लागू होगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
Redmi Note 15 SE 5G में 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन Carbon Black, Frosted White और Crimson Red जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5800mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 15 SE 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है।
also read:- Smartphone Tips: पहचानें ये संकेत, समझ जाएं कि आपका फोन हैक हो गया है
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 15 में:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ सेंसर
- 20MP फ्रंट कैमरा
यह सेटअप आपको अच्छी क्वालिटी की फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है।
अन्य फीचर्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15 आधारित HyperOS 2
- IP65/IP66 रेटिंग (डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट)
- अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- USB Type-C, Bluetooth 5.1 और डुअल-बैंड Wi-Fi
किन फोन्स से है मुकाबला?
मार्केट में Redmi Note 15 SE 5G की सीधी टक्कर vivo T5x 5G और Motorola Edge 60 Fusion 5G जैसे स्मार्टफोन्स से देखने को मिल रही है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



