ट्रेंडिंगविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Google Pixel 10a का स्पेशल एडिशन लॉन्च, मिलेगा नया Isai Blue डिजाइन, लेकिन हर कोई नहीं खरीद पाएगा

Google Pixel 10a स्पेशल एडिशन जापान में लॉन्च, नया Isai Blue डिजाइन, कस्टम थीम्स, आर्टवर्क और लिमिटेड एक्सक्लूसिव वर्जन।

Google Pixel 10a के फैंस के लिए एक खास खुशखबरी है। Google ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Pixel 10a का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है, लेकिन यह फोन सभी के लिए उपलब्ध नहीं होगा। यह खास वर्जन फिलहाल सिर्फ जापान में लॉन्च किया गया है और इसमें नया Isai Blue कलर दिया गया है।

जापान एक्सक्लूसिव डिजाइन और आर्टवर्क

Google Pixel 10a का यह स्पेशल एडिशन Heralbony के सहयोग से डिजाइन किया गया है। फोन में कस्टम Material You थीम्स के साथ-साथ मिदोरी कूडो का आर्टवर्क भी शामिल है। इसके अलावा, यूजर्स को ब्लू बंपर केस और स्टिकर्स का सेट मिलेगा, जिस पर नोजोमी फुजिता की डिजाइन दिखाई देती है। यह सब इसे अन्य Pixel 10a मॉडलों से अलग और एक्सक्लूसिव बनाता है।

also read:- Redmi Note 15 SE 5G की सेल आज से शुरू, 5800mAh बैटरी वाले…

कीमत और उपलब्धता

Google Pixel 10a का यह स्पेशल एडिशन फिलहाल केवल जापान में उपलब्ध है। इसकी कीमत लगभग 94,900 येन (लगभग 55,000 रुपये) रखी गई है। प्री-ऑर्डर 20 मई से शुरू होंगे। अभी तक कंपनी ने इसे भारत या अन्य देशों में लॉन्च करने का कोई बयान नहीं दिया है। इस कारण यह एडिशन केवल लिमिटेड यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव रहेगा।

दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 10a में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 पर चलता है और Google इसमें 7 साल तक अपडेट देने का वादा कर रहा है। फोन में Tensor G4 प्रोसेसर, Titan M2 सिक्योरिटी चिप, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा।

कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। बैटरी 5100mAh की है, जो 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button