ट्रेंडिंग

Gold Price Today: 8 अप्रैल 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 10 बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरट गोल्ड भाव

Gold Price Today 8 अप्रैल 2026: दिल्ली और अन्य शहरों में 24, 22 और 18 कैरट गोल्ड और चांदी के भाव में गिरावट, जानें 10 बड़े शहरों के रेट।

भारत में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और भारत में सरकार द्वारा बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती के फैसले ने सोने और चांदी के दामों (Gold Rate Today) को प्रभावित किया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरट और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹10 प्रति 10 ग्राम कम हुए हैं।

सोने-चांदी के हालात:

लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद आज सोने की चमक फीकी पड़ी है। दिल्ली में 24 कैरट गोल्ड के दाम अब ₹1,49,980 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1,37,490 हैं। वहीं 18 कैरट गोल्ड का भाव ₹1,12,520 पर है। चांदी की बात करें तो लगातार पांच दिन स्थिर रहने के बाद दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 पर पहुंच गई है।

also read:- Gold Price Crash: ₹40 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, क्या…

10 बड़े शहरों में गोल्ड के भाव (10 ग्राम):

शहर 24 कैरट 22 कैरट 18 कैरट
दिल्ली ₹1,49,980 ₹1,37,490 ₹1,12,520
मुंबई ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
कोलकाता ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
चेन्नई ₹1,51,190 ₹1,38,590 ₹1,15,590
बेंगलुरु ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
हैदराबाद ₹1,49,830 ₹1,37,340 ₹1,12,370
लखनऊ ₹1,49,980 ₹1,37,490 ₹1,12,520
पटना ₹1,49,880 ₹1,37,390 ₹1,12,420
जयपुर ₹1,49,980 ₹1,37,490 ₹1,12,520
अहमदाबाद ₹1,49,880 ₹1,37,390 ₹1,12,420

चांदी के भाव:

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी प्रति किलो ₹2,49,900 के भाव पर बिक रही है। चेन्नई में चांदी की कीमत ₹2,54,900 है।

सोने-चांदी की भविष्यवाणी:

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के मुताबिक ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर से सोने और चांदी (Gold Price Today) की चाल प्रभावित होगी। इसके अलावा निवेशक इस हफ्ते अमेरिकी GDP, PCE, CPI और ड्यूरेबल गुड्स के आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे। भारत में बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर भी असर पड़ेगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button