विज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Realme Buds T500 Pro: भारत में लॉन्च हुए नए दमदार ईयरबड्स, 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 50dB ANC सपोर्ट

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनमें 56 घंटे बैटरी, 50dB ANC और Hi-Res Audio जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं।

Realme ने भारतीय बाजार में अपने नए TWS ईयरबड्स Realme Buds T500 Pro को लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं, जिनमें लंबी बैटरी लाइफ, एडवांस्ड नॉइज कैंसलेशन और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट शामिल है।

कंपनी के मुताबिक Realme Buds को खासतौर पर म्यूजिक लवर्स और गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Realme Buds T500 Pro की कीमत और सेल डिटेल्स

भारत में Realme Buds T500 की कीमत ₹2,799 रखी गई है। ये ईयरबड्स 23 अप्रैल से Amazon, Flipkart, Myntra और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

लॉन्च ऑफर के तहत Realme Buds T500 Pro को शुरुआती सेल में ₹200 की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

Realme Buds T500 Pro के फीचर्स

Realme Buds T500 में 12.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं जो Hi-Res Audio Wireless सपोर्ट करते हैं। इनमें LHDC 5.0 कोडेक मिलता है, जो 24-bit और 96kHz हाई-क्वालिटी साउंड देता है।

इसमें टाइटेनियम-प्लेटेड डायाफ्राम दिया गया है, जिससे डीप बास और क्लियर साउंड मिलता है।

कंपनी के अनुसार Realme Buds T500 Pro में AI आधारित ट्यूनिंग और 50dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) मिलता है।

also read:- Vivo T5 Pro और Oppo F33 Series लॉन्च आज: जानें फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल

Realme Buds T500  की बैटरी और कनेक्टिविटी

सबसे बड़ी खासियत यह है कि Realme Buds T500 चार्जिंग केस के साथ कुल 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं।

ANC ON: 8 घंटे
ANC OFF: 13.5 घंटे

इसके अलावा इसमें Bluetooth 6.1 सपोर्ट, 3 डिवाइस कनेक्टिविटी और 45ms लो लेटेंसी गेमिंग मोड दिया गया है।

Realme Buds T500 Pro के अन्य फीचर्स

Realme Buds T500 में 6 माइक्रोफोन सेटअप, लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट और “Find My Earbuds” फीचर भी दिया गया है।

इसके साथ ही Realme Link ऐप के जरिए EQ मोड्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button