मोहिनी एकादशी 2026 कब है? जानें सही तिथि, व्रत विधि और पूजन का महत्व
मोहिनी एकादशी 2026 की सही तिथि, व्रत का समय, पूजा विधि और महत्व जानें। इस दिन व्रत रखने से मिलती है विष्णु जी की कृपा।
वैदिक पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी 2026 वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाएगी। इस वर्ष एकादशी तिथि 26 अप्रैल को शाम 6:06 बजे से शुरू होकर 27 अप्रैल को शाम 6:15 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी 2026 का व्रत 27 अप्रैल, सोमवार को रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण 28 अप्रैल को किया जाएगा।
क्या है मोहिनी एकादशी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी 2026 के दिन भगवान भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पिलाया था। इस व्रत को करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।
इस पावन दिन पर व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।
also read:- कब है शनिश्चरी अमावस्या 2026? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और…
मोहिनी एकादशी 2026 की पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूजा स्थल पर कलश स्थापित करें।
भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पंचामृत से अभिषेक करें। उन्हें पीले फूल, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें।
व्रत को पूर्ण करने के लिए मोहिनी एकादशी 2026 की कथा सुनना या पढ़ना आवश्यक माना जाता है। साथ ही रात में जागरण कर भजन-कीर्तन और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ होता है।
भोग और तुलसी का महत्व
भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिय होती हैं। ऐसे में मोहिनी एकादशी 2026 के दिन केसरिया भात, केले, आम और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
ध्यान रखें कि बिना तुलसी दल के भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए भोग में तुलसी अवश्य शामिल करें।
व्रत के लाभ
मोहिनी एकादशी 2026 का व्रत रखने से व्यक्ति को मोह-माया के बंधनों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
व्रत के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
इस दिन चावल का सेवन वर्जित माना जाता है।
तामसिक भोजन और क्रोध से दूर रहें।
द्वादशी के दिन जरूरतमंदों को दान देने के बाद ही व्रत का पारण करें।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



