मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले धानक समाज के प्रतिनिधि। 30 जून को पंजाब में आयोजित होने वाले संत कबीर दास प्रकट दिवस समारोह का न्यौता मुख्यमंत्री ने किया स्वीकार।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सादगी और जन-जुड़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए धानक समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
also read:- हरियाणा विजन 2047 औद्योगिक विकास: 5000 से अधिक स्टार्टअप का लक्ष्य, नवाचार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
संत कबीर दास प्रकट दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुलाकात के दौरान धानक समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक विशेष समारोह के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने 30 जून को संत कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर पर पंजाब में वंचित अनुसूचित जाति द्वारा आयोजित किए जाने वाले भव्य समारोह में शामिल होने का न्यौता सहर्ष स्वीकार कर लिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर दास जी के विचार और उनकी शिक्षाएं पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वंचित और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए सरकार हमेशा प्रतिबद्ध रही है और संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का चहुंमुखी विकास संभव है।
धानक समाज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
पंजाब से आए धानक समाज के नेताओं ने मुख्यमंत्री के आवास पर मिले सम्मान और उनके सरल स्वभाव की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा न्यौता स्वीकार किए जाने से समाज के लोगों में भारी उत्साह है। 30 जून को होने वाला यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक बनेगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



