पद्मिनी एकादशी व्रत 2026: मई में जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
पद्मिनी एकादशी व्रत 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि जानें। इस व्रत से मिलती है विष्णु कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि।
हिंदू पंचांग में एकादशी तिथियों का विशेष महत्व होता है, लेकिन पद्मिनी एकादशी व्रत को सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना गया है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को कई यज्ञ और तप के बराबर फल प्राप्त होता है तथा जीवन के दुख और बाधाएं दूर होती हैं।
पद्मिनी एकादशी व्रत की तिथि और समय
पंचांग के अनुसार इस वर्ष पद्मिनी एकादशी व्रत की तिथि की शुरुआत 26 मई 2026 को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर होगी और इसका समापन 27 मई 2026 को सुबह 06 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार पद्मिनी एकादशी व्रत 27 मई 2026 को रखा जाएगा।
also read:- शनि अमावस्या 2026: 15 या 16 मई? जानें साल की पहली शनि…
पद्मिनी एकादशी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पद्मिनी एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत आर्थिक समृद्धि, संतान सुख और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। कहा जाता है कि इस व्रत का फल कई वर्षों की कठिन तपस्या के बराबर होता है। इसलिए एकादशी व्रत का महत्व अन्य एकादशियों की तुलना में अधिक माना गया है।
पद्मिनी एकादशी व्रत की पूजा विधि
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। हाथ में जल लेकर एकादशी व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर के पूजा स्थान में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
भगवान को पीले फूल, पीला चंदन, अक्षत और तुलसी दल अर्पित करें। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए, इसलिए एक दिन पहले ही तुलसी दल तैयार कर लें। शाम के समय दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और रात में भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करें।
पद्मिनी एकादशी व्रत का धार्मिक लाभ
मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है। जो व्यक्ति श्रद्धा और नियमपूर्वक एकादशी व्रत करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



