Met Gala 2026: पति-पत्नी को अलग क्यों बैठाया जाता है? जानिए रेड कार्पेट एंट्री और कड़े नियम
Met Gala 2026: फैशन जगत के सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस इवेंट्स में शामिल मेट गाला 2026 एक बार फिर अपने भव्य आयोजन और सेलेब्स के अनोखे लुक्स को लेकर चर्चा में रहा। हर साल की तरह इस बार भी हॉलीवुड, म्यूजिक और फैशन इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरीं।
यह हाई-प्रोफाइल इवेंट वोग मैगजीन की ग्लोबल एडिटोरियल डायरेक्टर एना विंटूर की देखरेख में आयोजित किया जाता है। हालांकि, इसकी चमक-दमक के पीछे कई ऐसे कड़े नियम हैं, जिन्हें लेकर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं।
पति-पत्नी को साथ क्यों नहीं बैठाया जाता?
मेट गाला में सीटिंग अरेंजमेंट बेहद सोच-समझकर किया जाता है। यहां एक खास नियम है कि किसी भी कपल को साथ नहीं बैठाया जाता। इसका उद्देश्य यह होता है कि मेहमान नए लोगों से मिलें, बातचीत करें और अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों के बीच नेटवर्किंग बढ़े। आयोजकों का मानना है कि अलग-अलग टेबल पर बैठने से चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान अधिक प्रभावी होता है।
also read: अनुपम खेर ने बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर किया मजेदार रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल
खाने में लहसुन और प्याज पर पाबंदी
मेट गाला के मेन्यू में लहसुन और प्याज जैसे खाद्य पदार्थ पूरी तरह से प्रतिबंधित रहते हैं। इसका कारण यह है कि किसी भी मेहमान की सांस से दुर्गंध न आए और बातचीत के दौरान कोई असुविधा न हो।
नो-फोन पॉलिसी और प्राइवेसी नियम
इस इवेंट में 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाता। इसके अलावा, वेन्यू के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर भी सख्त पाबंदी होती है। आयोजक यह सुनिश्चित करते हैं कि इवेंट की गोपनीयता बनी रहे और मेहमान पूरे अनुभव का आनंद ले सकें।
ड्रेस कोड और थीम
मेट गाला का हर साल एक अलग थीम होती है। 2026 की थीम “कॉस्ट्यूम आर्ट” रखी गई थी, जबकि ड्रेस कोड “फैशन इज आर्ट” रहा। इस बार सेलेब्स ने अपनी ड्रेस के जरिए फैशन को एक आर्टिस्टिक कैनवास की तरह पेश किया।
कितनी महंगी होती है एंट्री?
मेट गाला में शामिल होना बेहद महंगा है। इस साल एक व्यक्ति की टिकट कीमत लगभग 100,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 94 लाख रुपये) बताई गई, जो पिछले साल की तुलना में और अधिक है। वहीं, एक टेबल की शुरुआती कीमत लगभग 350,000 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचती है। आमतौर पर ये टेबल्स बड़े फैशन ब्रांड्स द्वारा खरीदी जाती हैं और इसके लिए वोग की अनुमति जरूरी होती है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



