मनोरंजनट्रेंडिंग

Cannes Film Festival 2026: कब और कहां देखें कान्स फिल्म फेस्टिवल? ऐश्वर्या-अलिया से तारा तक दिखेगा भारतीय सितारों का जलवा

Cannes 2026 फिल्म फेस्टिवल 12 से 23 मई तक होगा। ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट समेत कई भारतीय सितारे रेड कार्पेट पर नजर आएंगे।

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म इवेंट्स में से एक Cannes Film Festival एक बार फिर चर्चा में है। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सितारे इस ग्लोबल मंच पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। फैंस खासकर ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट की रेड कार्पेट एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

इस साल के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है और लोग जानना चाहते हैं कि इसे भारत में कब और कहां देखा जा सकता है।

Cannes 2026 कब होगा आयोजित?

Cannes Film Festival 2026 का आयोजन 12 मई से 23 मई 2026 तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा स्थित कान्स शहर में होगा।

इस दौरान दुनिया भर के फिल्म निर्माता, अभिनेता और फैशन आइकन इस इवेंट में शामिल होंगे। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार 12 मई की शाम से देर रात के बीच होगी, जबकि समापन 23 मई को होगा।

also read:- रुबीना दिलैक का दर्द: डायरेक्टर ने कहा “तुम्हारा चेहरा…

भारत में कब और कहां देखें Cannes 2026 लाइव?

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि Cannes Film Festival की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इसे आप देख सकते हैं:

  • ऑफिशियल YouTube चैनल
  • ऑफिशियल वेबसाइट
  • इंस्टाग्राम पेज

यानी घर बैठे भी आप इस ग्लोबल इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं और रेड कार्पेट के हर बड़े पल को लाइव देख सकते हैं।

भारतीय सितारों की चमक

इस बार भी कई भारतीय सेलेब्रिटीज इस इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। रेड कार्पेट पर जिन सितारों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें शामिल हैं:

  • ऐश्वर्या राय बच्चन
  • आलिया भट्ट
  • तारा सुतारिया

इसके अलावा फिल्ममेकर करण जौहर, मौनी रॉय और पूजा बत्रा भी इस इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं।

रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा

Cannes Film Festival हमेशा से अपने ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक्स के लिए मशहूर रहा है। हर साल सेलेब्स अपने स्टाइल और फैशन से दुनियाभर का ध्यान खींचते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से कान्स की पहचान बन चुकी हैं, जबकि इस बार आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरने वाली हैं।

Cannes 2026 क्यों है खास?

Cannes Film Festival सिर्फ फिल्मों का मंच नहीं, बल्कि वैश्विक सिनेमा और फैशन का सबसे बड़ा संगम माना जाता है। यहां अवॉर्ड्स जैसे Palme d’Or भी दिए जाते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में बेहद प्रतिष्ठित हैं।

इस बार फेस्टिवल की अध्यक्षता मशहूर कोरियन निर्देशक पार्क चान वूक करेंगे, जिससे इस इवेंट का महत्व और भी बढ़ गया है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button