राज्यपंजाब

पटियाला जेल ट्रेनिंग स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, जेल सुधार और पुनर्वास पर जोर

डॉ. बलबीर सिंह ने कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति सेवाओं को बताया जरूरी

पटियाला जेल ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. बलबीर सिंह ने जेल सुधार, मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास पर जोर दिया।

पटियाला में स्थित पटियाला जेल ट्रेनिंग स्कूल में “Social Work Interventions in Prisons” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शिरकत करते हुए जेल सुधार, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सामाजिक पुनर्वास से जुड़े अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आधुनिक समय में जेलों को केवल सजा देने वाली जगह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें सुधार और पुनर्वास केंद्रों के रूप में विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कैदियों को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, नशा मुक्ति सहायता और सामाजिक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

ALSO READ:- पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान जेल प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों को कैदियों की मानसिक स्थिति को समझने, तनाव प्रबंधन और पुनर्वास प्रक्रिया को प्रभावी बनाने संबंधी जानकारी दी जा रही है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार जेलों के भीतर गुणवत्तापूर्ण नशा मुक्ति केंद्र और मनोवैज्ञानिक सहायता केंद्र स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उनका कहना था कि यह पहल कैदियों की मानसिक खुशहाली, स्वास्थ्य सुधार और समाज में दोबारा सकारात्मक रूप से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य जेलों को अधिक संवेदनशील, प्रशिक्षित और सक्षम बनाना है, ताकि कैदियों को सुधार का अवसर मिल सके और वे भविष्य में बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सामाजिक कार्य हस्तक्षेप, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति उपायों और पुनर्वास मॉडल पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने भी जेल सुधार से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button