स्वास्थ्य

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण: इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय रहते पहचान बचा सकती है जान

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण जैसे सिरदर्द, याददाश्त कमजोर होना और धुंधला दिखना को नजरअंदाज न करें, समय पर पहचान से बच सकती है जान।

ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी में शुरुआती पहचान बेहद जरूरी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में दिखने वाले छोटे-छोटे बदलावों को तनाव या थकान समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण गुप्ता बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में शरीर कई चेतावनी संकेत देता है, जिन्हें समय पर पहचानकर इलाज शुरू किया जा सकता है।

लगातार सिरदर्द हो सकता है बड़ा संकेत

लगातार और बढ़ता हुआ सिरदर्द सामान्य थकान या माइग्रेन भी हो सकता है, लेकिन यदि यह दर्द समय के साथ बढ़ता जाए और बार-बार होने लगे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श जरूरी है।

याददाश्त कमजोर होना भी चेतावनी संकेत

अगर व्यक्ति को छोटी-छोटी बातें भूलने की समस्या बढ़ती जा रही है, तो यह केवल मानसिक थकान नहीं बल्कि मस्तिष्क पर दबाव का संकेत भी हो सकता है।

शरीर में सुन्नपन या कमजोरी

बार-बार हाथ या पैर का सुन्न हो जाना, चीजें पकड़ने में दिक्कत या अचानक शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी महसूस होना गंभीर संकेत हो सकते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ALSO READ;- सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के फायदे: जानिए सेहत…

धुंधला या दोहरा दिखाई देना

आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे धुंधला दिखना या डबल विजन भी ब्रेन के प्रभावित हिस्सों का संकेत हो सकता है, इसलिए इसे केवल आंखों की कमजोरी मानकर अनदेखा न करें।

चलने में असंतुलन

अगर चलते समय संतुलन बिगड़ना, लड़खड़ाना या बार-बार गिरने जैसी समस्या हो रही है, तो यह न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है।

विशेषज्ञ की सलाह

डॉ. प्रवीण गुप्ता का कहना है कि इन लक्षणों का मतलब हमेशा ब्रेन ट्यूमर नहीं होता, लेकिन यदि ये लगातार बने रहें या समय के साथ बढ़ें तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। सही जांच जैसे MRI से स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button