फैटी लिवर के मरीज सुबह अपनाएं ये हेल्दी आदतें, शरीर से टॉक्सिन्स होंगे बाहर और लिवर रहेगा मजबूत
फैटी लिवर के मरीज सुबह गुनगुना पानी, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर लिवर को डिटॉक्स कर सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
फैटी लिवर एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है, जो गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह की कुछ सरल आदतें अपनाकर लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है और उसे स्वस्थ रखा जा सकता है।
सुबह गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत
फैटी लिवर के मरीजों को सुबह चाय या कॉफी की जगह गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसमें नींबू मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा आंवला जूस, हल्दी पानी या अजवाइन पानी भी लाभकारी माना जाता है।
फाइबर से भरपूर डाइट अपनाएं
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आहार में हरी सब्जियां, चुकंदर, गाजर और सलाद को शामिल करना चाहिए। फाइबर युक्त भोजन लिवर की सफाई में मदद करता है और फैट को कम करता है।
also read:- चिलचिलाती गर्मी में आंखों की जलन से राहत दिला सकते हैं ये…
जंक फूड और ट्रांस फैट से दूरी जरूरी
फैटी लिवर के मरीजों को जंक फूड, रिफाइंड शुगर और ट्रांस फैट से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। ये चीजें लिवर में सूजन और फैट बढ़ाने का काम करती हैं।
पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी
दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर पर दबाव कम होता है।
सिगरेट और शराब से बचाव जरूरी
स्मोकिंग और शराब लिवर की कार्यक्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। इन्हें छोड़ने से लिवर की सेहत में तेजी से सुधार देखा जा सकता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



