Kantara Chapter 2 Update: ऋषभ शेट्टी ने शुरू किया काम, जानिए कब आएगी कांतारा की अगली कहानी
Kantara Chapter 2 Update: ऋषभ शेट्टी ने फिल्म पर काम शुरू करने की पुष्टि की। जानिए कांतारा की अगली कहानी और लेटेस्ट अपडेट।
Kantara Chapter 2 Update: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और फिल्ममेकर Rishab Shetty ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘कांतारा’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। फिल्म के फैंस के लिए खुशखबरी है कि Kantara Chapter 2 पर काम शुरू हो चुका है। ऋषभ शेट्टी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह राइटर्स की टीम के साथ मिलकर फिल्म की कहानी तैयार कर रहे हैं।
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म Kantara ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म की कहानी, अभिनय और लोक संस्कृति से जुड़े पहलुओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद साल 2025 में फिल्म का प्रीक्वल Kantara: Chapter 1 रिलीज हुआ, जिसे भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला।
ऋषभ शेट्टी ने कंफर्म किया Kantara Chapter 2 पर काम
एक इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने खुलासा किया कि वह अपनी अगली फिल्म Kantara Chapter 2 की तैयारी में जुट चुके हैं। उन्होंने बताया कि निर्देशन उनके लिए सिर्फ काम नहीं बल्कि खुशी और मानसिक शांति का जरिया है।
ऋषभ ने कहा कि वह डायरेक्शन से खुद को दूर नहीं रख सकते और अपनी राइटर्स टीम के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट पर पहले से काम कर रहे हैं। इससे साफ है कि कांतारा की कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ के दोनों पार्ट्स में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उनकी यही खासियत इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी पहचान बनी है।
also read;- सौरव गांगुली बायोपिक का पहला पोस्टर रिलीज, राजकुमार राव…
Kantara Franchise ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
‘कांतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने दुनियाभर में करीब 400 से 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी और शानदार प्रस्तुति के दम पर बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था।
इसके बाद ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। यह फिल्म पहले भाग की कहानी से पहले की घटनाओं पर आधारित थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 852 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।
ऋषभ शेट्टी की आने वाली फिल्मों पर भी अपडेट
कंतारा चैप्टर 2 के अलावा ऋषभ आलम ने अपनी दूसरी बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। वह जय हनुमान और द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
ऋषभ ने बताया कि वह एक समय में एक ही फिल्म पर पूरा ध्यान देना पसंद करते हैं। इसलिए पहले ‘जय हनुमान’ पर काम पूरा करेंगे और उसके बाद ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ पर फोकस करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों फिल्मों के लिए उनका लुक और तैयारी पूरी तरह अलग होगी। वहीं ‘जय हनुमान’ में वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
फैंस को है Kantara Chapter 2 का इंतजार
ऋषभ शेट्टी की कांतारा फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा में लोक संस्कृति और पौराणिक तत्वों को नए अंदाज में पेश किया है। अब Kantara Chapter 2 की घोषणा के बाद फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऋषभ शेट्टी का यह अपडेट दर्शकों के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



