Avengers Doomsday Trailer: थोर की दमदार वापसी ने जीता दिल, 4 घंटे में करोड़ों व्यूज; भारत में भी जबरदस्त क्रेज
Marvel की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Avengers: Doomsday' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। थोर के दमदार अंदाज और डॉक्टर डूम के खिलाफ बनने वाली नई टीम की झलक ने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।
Avengers: Doomsday का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल। 4 घंटे में अंग्रेजी ट्रेलर को 1.25 करोड़ और हिंदी वर्जन को 7 लाख व्यूज मिले, थोर का दमदार अंदाज चर्चा में।
Avengers Doomsday Trailer Reaction: मार्वल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दुनियाभर के फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। करीब 2 मिनट 25 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने रिलीज के महज चार घंटे के भीतर शानदार व्यूअरशिप हासिल की। अंग्रेजी संस्करण को लगभग 1.25 करोड़ व्यूज मिले, जबकि हिंदी ट्रेलर को भी 7 लाख से अधिक बार देखा गया। इससे साफ है कि भारत में भी मार्वल फिल्मों का क्रेज बरकरार है।
थोर ने संभाली टीम की कमान
(Avengers Doomsday Trailer) ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा थोर (क्रिस हेम्सवर्थ) के दमदार अवतार की हो रही है। कहानी में थोर एक लीडर की भूमिका निभाते नजर आते हैं, जो सभी सुपरहीरोज को एकजुट होने की अपील करते हैं। वह कहते हैं कि अगर वे इस बार साथ नहीं आए, तो अब तक दी गई उनकी सभी कुर्बानियां बेकार हो जाएंगी।
(Avengers Doomsday Trailer) ट्रेलर में दुनिया को एक बड़े खतरे से बचाने के लिए कई सुपरहीरोज एक टीम के रूप में दिखाई देते हैं। डॉक्टर डूम के खिलाफ होने वाली यह लड़ाई फिल्म की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है।
View this post on Instagram
ट्रेलर के आखिर में मिला बड़ा सरप्राइज| Avengers Doomsday Trailer End
Avengers Doomsday Trailer के अंतिम हिस्से में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिलता है। यहां थोर का सामना अपने पुराने साथी स्टीव रोजर्स से होता है, जिसने फैंस के बीच कई नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इसके अलावा डॉक्टर डूम की झलक भी फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है।
also read:- Jana Nayagan Advance Booking: विजय की ‘जन नायकन’ ने रिलीज…
सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे मार्वल का अब तक का सबसे शानदार ट्रेलर बताया।
कुछ प्रमुख प्रतिक्रियाएं:
एक यूजर ने लिखा, “मार्वल सिर्फ ट्रेलर रिलीज नहीं करता, बल्कि हर बार एक इवेंट बना देता है।”
दूसरे यूजर ने कहा, “थोर का नया अवतार शानदार है।”
एक अन्य फैन ने हिंदी ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “हिंदी डबिंग इस बार काफी बेहतर लगी।”
कई भारतीय फैंस ने कहा कि यह ट्रेलर साबित करता है कि भारत में मार्वल की लोकप्रियता आज भी कायम है।
कब रिलीज होगी Avengers Doomsday?
मार्वल स्टूडियोज की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की कहानी माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है। फिल्म में डॉक्टर डूम के खिलाफ सुपरहीरोज की नई लड़ाई देखने को मिलेगी।
‘Avengers Doomsday’ 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



