जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 30 रन बनाकर इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर 15000 रन के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में बटलर ने भले ही सिर्फ 30 रन की पारी खेली, लेकिन इसी दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया, जिसे अब तक कोई अन्य बल्लेबाज नहीं छू सका था।
गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 13वें ओवर में ही चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली।
30 रन की पारी ने बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर और अनेऊरिन डोनाल्ड ने इंग्लैंड को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 28 गेंदों में 51 रन जोड़ दिए। डोनाल्ड 21 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए, जबकि अगले ही ओवर में बटलर भी पवेलियन लौट गए।
बटलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। हालांकि उनकी यह पारी छोटी रही, लेकिन जोस बटलर 15000 रन के क्लब में पहुंचकर इतिहास रचने में सफल रहे।
also read:- वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट, नंबर-1…
T20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
जोस बटलर ने साल 2009 में टी20 क्रिकेट में कदम रखा था। श्रीलंका के खिलाफ 30 रन की पारी के साथ उन्होंने अपने टी20 करियर के 15000 रन पूरे किए। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
जोस बटलर 15000 रन पूरे करने के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड से आगे निकल गए। पोलार्ड ने 671 पारियों में 14,999 रन बनाए थे। बटलर ने उनसे एक रन अधिक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
बटलर ने अब तक 528 टी20 मुकाबले खेले हैं और 497 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उनका औसत 35.46 रहा है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 9 शतक और 107 अर्धशतक भी दर्ज हैं। जोस बटलर 15000 रन का आंकड़ा पार करने के साथ टी20 इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
जोस बटलर – 15,000 रन
कीरोन पोलार्ड – 14,999 रन
एलेक्स हेल्स – 14,581 रन
क्रिस गेल – 14,562 रन
डेविड वॉर्नर – 14,284 रन
विराट कोहली छठे स्थान पर
टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली सबसे आगे हैं। ओवरऑल सूची में कोहली छठे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने 430 टी20 मैचों की 413 पारियों में 14,218 रन बनाए हैं।
विराट कोहली के नाम इस फॉर्मेट में 10 शतक और 118 अर्धशतक हैं। वहीं, जोस बटलर 15000 रन के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुके हैं। बटलर का यह रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में उनकी निरंतरता और लंबे समय से बनाए गए शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



