Vi ₹35 Entertainment Pack: Vi का नया ₹35 एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च, 2 OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस, जानें पूरी डिटेल
Vi ₹35 Entertainment Pack: Vi ने ₹35 का नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। इसमें 2 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, 1GB डेटा और 28 दिनों की OTT वैलिडिटी मिलेगी।
Vi ₹35 Entertainment Pack: टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड ऐड-ऑन पैक पेश किया है। महज 35 रुपये की कीमत वाले इस पैक में यूजर्स को दो रीजनल OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन चुनने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी 1GB डेटा भी दे रही है। खास बात यह है कि इस पैक के जरिए ग्राहक अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा पैसे खर्च किए बिना अपनी पसंद की भाषा में फिल्में और वेब सीरीज देख सकेंगे।
Vi का यह नया ऑफर खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में, टीवी शो और वेब सीरीज देखना पसंद है। आइए जानते हैं कि इस नए पैक में क्या-क्या फायदे मिलेंगे और इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
Vi का ₹35 वाला एंटरटेनमेंट पैक क्या है? (Vi ₹35 Entertainment Pack)
Vi के नए 35 रुपये वाले प्रीपेड ऐड-ऑन पैक में ग्राहकों को छह OTT प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में से अपनी पसंद के किन्हीं दो प्लेटफॉर्म्स को चुनने का विकल्प मिलता है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग भारतीय भाषाओं का कंटेंट उपलब्ध है।
इस पैक में SonyLIV South, Chaupal, ManoramaMAX, KLiKK, AddaTimes और Aao NXT जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ग्राहक अपनी पसंद की भाषा और कंटेंट के आधार पर इनमें से दो सर्विस चुन सकते हैं।
इसके अलावा, Vi इस पैक (Vi ₹35 Entertainment Pack)के साथ 1GB इंटरनेट डेटा भी दे रही है। यानी कम कीमत में OTT एंटरटेनमेंट के साथ डेटा का फायदा भी मिल जाता है।
7 दिन की वैलिडिटी, 28 दिन तक मिलेगा OTT एक्सेस
Vi के 35 रुपये वाले पैक की सबसे खास बात इसकी अलग-अलग वैलिडिटी है। इस रिचार्ज के साथ मिलने वाले 1GB डेटा की वैलिडिटी 7 दिनों की होगी। वहीं, ग्राहक जिन दो OTT प्लेटफॉर्म्स को चुनेंगे, उनका एक्सेस 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा।
इसका मतलब है कि डेटा की वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी यूजर्स निर्धारित अवधि तक अपने चुने हुए OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देख सकेंगे। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों के पास एक एक्टिव सर्विस-वैलिडिटी वाला Vi प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।
इन 6 OTT प्लेटफॉर्म्स में से चुन सकेंगे कोई 2
(Vi ₹35 Entertainment Pack) Vi के नए पैक में अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं के कंटेंट को शामिल किया गया है। इसमें मिलने वाले प्लेटफॉर्म्स की जानकारी इस प्रकार है:
– SonyLIV South: इस प्लेटफॉर्म पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्में और अन्य एंटरटेनमेंट कंटेंट मिलेगा।
– Chaupal: पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और शोज का आनंद ले सकते हैं।
– ManoramaMAX: यहां मलयालम फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों का कंटेंट उपलब्ध है।
– KLiKK: बंगाली भाषा की फिल्में और मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट देखने को मिलेगा।
– AddaTimes: यह भी बंगाली भाषा के दर्शकों के लिए फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध कराता है।
– Aao NXT: ओडिया भाषा के कंटेंट में दिलचस्पी रखने वाले यूजर्स के लिए यह प्लेटफॉर्म शामिल किया गया है।
इस तरह ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इन छह विकल्पों में से किन्हीं दो OTT सर्विसेज का चुनाव कर सकते हैं।
Vi Movies & TV ऐप से देख सकेंगे कंटेंट
इस पैक का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को Vi Movies & TV ऐप का इस्तेमाल करना होगा। रिचार्ज पूरा होने के बाद यूजर्स अपने Vi मोबाइल नंबर से ऐप में लॉग इन कर सकते हैं।
इसके बाद उपलब्ध OTT प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में से अपनी पसंद की दो सर्विसेज चुनकर एंटरटेनमेंट बेनिफिट एक्टिवेट करना होगा। इसके बाद संबंधित प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है।
ग्राहक Vi के मोबाइल ऐप या सपोर्टेड थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी इस पैक को खरीद सकते हैं।
पहले भी लॉन्च किए थे नए वॉयस-ओनली प्लान
(Vi ₹35 Entertainment Pack) Vi का 35 रुपये वाला नया OTT ऐड-ऑन पैक ऐसे समय में आया है, जब कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से नए रिचार्ज विकल्प पेश कर रही है।
इससे पहले कंपनी ने 179 रुपये, 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये की कीमत वाले चार वॉयस-ओनली प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किए थे। इन प्लान्स को TRAI के निर्देशों के बाद पेश किया गया था।
कंपनी का नया 35 रुपये वाला पैक उन ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प बन सकता है, जो कम खर्च में क्षेत्रीय फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं।
For English News : http://newz24india.in



