Arvind Kejriwal का दिल्ली पुलिस से अनुरोध, तुरंत वापस लें आदेश, जनता हो रही परेशान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक Arvind Kejriwal ने बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा 6 अक्टूबर तक लगाए गए हफ्ते भर के निषेधाज्ञा को तुरंत वापस लिया जाने की मांग की।

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा 6 अक्टूबर तक लगाए गए हफ्ते भर के निषेधाज्ञा को तुरंत वापस लिया जाने की मांग की। ताकि फेस्टिव सीजन में लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जा सके। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कालकाजी मंदिर के पुजारी द्वारा सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाली न्यूज रिपोर्ट को शेयर किया।

आप नेता ने लिखा, दिल्ली पुलिस का निषेधाज्ञा आदेश एक्सेसिव (हद से ज्यादा) और निरर्थक है। इससे जनता को असुविधा हो रही है। इसे वापस लिया जाना चाहिए तुरंत। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इसके परिणामस्वरूप सोमवार से छह दिनों के लिए नई दिल्ली, सेंट्रल और उत्तरी पुलिस जिलों के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

अक्टूबर की शुरुआत में शहर में कई विरोध प्रदर्शनों और कैंपेन को लेकर गुप्त सूचना मिलने पर यह आदेश लागू किया गया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा दंडात्मक नहीं है। एक अधिकारी ने कहा, ‘वास्तव में यह एक निवारक उपाय है। यह महज संयोग है कि इस साल पड़ोसी राज्य में त्योहार और चुनाव एक ही समय पर हो रहे हैं। हमें कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान कई सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों की संख्या सीमित थी। हम सभी जिलों में रामलीला समितियों से नियमित रूप से संपर्क में हैं। इस तरह के एहतियातन उपाय त्योहारों के उत्साह को कभी खराब नहीं कर सकते। कुछ लोग अज्ञात कारणों से इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।’

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने नवरात्रि के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा जारी निषेधाज्ञा को ‘तुगलकी फरमान’ बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की थी. केजरीवाल से पहले, दिल्ली के मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यह आदेश हास्यास्पद और गैरजिम्मेदाराना है। यह हिंदू त्योहारों पर प्रतिबंध लगाने, अशांति फैलाने और दिल्लीवासियों को परेशान करने के लिए जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कानून एवं व्यवस्था का हवाला देते हुए अगले छह दिनों के लिए शहर के मध्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी विरोध प्रदर्शन या पांच और उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने के खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की थी।

 

Exit mobile version