Select Page

PNB Account Holders के लिए बुरी खबर, इन 7 कामों के लिए बढ़े सर्विस चार्ज

PNB Account Holders के लिए बुरी खबर, इन 7 कामों के लिए बढ़े सर्विस चार्ज

बिजनेस डेस्‍क। पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने 15 जनवरी 2022 से बैंक द्वारा दी जाने वाली कई सर्विस के चार्ज में इजाफा कर दिया है। पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट के एक नोटिफ‍िकेशन के अनुसार बैंक ने खातों में मिनिमम बैलेंस मेंटेन ना रखने पर भी चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर बैंक ने किस किन सर्विस पर चार्ज को बढ़ा दिया है।

इन सर्विस के लिए करना होगा ज्‍यादा भुगतान
1) मेट्रो एरिया में क्‍वार्टर एवरेज बैलेंस यानी क्‍यूएबी लिमिट को बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है। पहले यह लिमिट 5,000 रुपए थी।

2) मिनिमम बैलेंस न रखने पर रूरल एरिया में क्‍वार्टर चार्ज 400 रुपए और अर्बन एवं मैट्रो एरिया में 600 रुपए तक बढ़ा दिया गया है।

3) पीएनबी ने ग्रामीण, अर्ध-शहरी (एसयू), शहरी और मेट्रो इलाकों में अपने लॉकर किराए के शुल्क में भी बढ़ोतरी की है। शहरी इलाकों के लॉकर शुल्क में 500 रुपए का इजाफा किया गया है।

4) प्रति वर्ष फ्री लॉकर विजिट की संख्या को घटाकर 12 कर दी गई है। उसके बाद, 100 प्रति विजि‍ट के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। इससे पहले, प्रति वर्ष फ्री लॉकर विजि‍ट की संख्या 15 थी।

5) पीएनबी प्रति माह 3 फ्री ट्रांजेक्‍शन की परमीशन मिलेगी, उसके बाद 50 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लिया जाएगा। यह चार्ज सीनियर सिटीजंस के लिए लागू नहीं होंगे।

6) पीएनबी ने सेविंग अकाउंट में ट्रांजैक्शन फीस भी बढ़ा दी है।  बेस या नॉन बेस ब्रांच के बावजूद, बैंक वर्तमान में प्रति माह 5 फ्री ट्रांजेक्‍शन की अनुमत‍ि दे रहा है। उसके बाद 25 रुपए प्रति ट्रांजेक्‍शन पर सर्विस चार्ज के रूप लिया जाएगा।

7) बैंक ने अपनी कैश डिपॉजिट लिमिट भी कर दी है। प्रति दिन मुफ्त जमा सीमा को मौजूदा 2 लाख रुपए से घटाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है, और 1 लाख 10 पैसे प्रति पीस से अधिक शुल्क 15 जनवरी 2022 से लिया जाएगा और यह बेस और नॉन बेस ब्रांच में लागू होगा।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023