ट्रेंडिंगराज्य

भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला, लाठी-डंडे बरसाए

यूपी विधानसभा चुनाव में पहले दो चरण तो करीब शांति से निपट गए लेकिन तीसरा चरण आते-आते माहौल गर्माता नजर आ रहा है। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सामने भाजपा के उम्‍मीदवार केंद्रीय कानून राज्‍यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार देर शाम हमला बोला गया है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार लाठी-डंडों से लैस लोगों ने काफिले पर हमला किया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार शाम चुनाव क्षेत्र में पड़ने वाले पैरार शाहपुर में प्रचार कर लौट रहे थे। लौटते समय गांव अतिकुल्लापुर के पास शाम साढ़े सात बजे उनके काफिले पर खेतों के अंदर से लोगों ने पथराव किया। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि करीब 100 से 200 लोगों ने पहले पथराव किया। फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाए। इससे कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा है। खुद एसपी सिंह बघेल ने SP मैनपुरी को फोन कर हमले की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के अनुसार पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस इलाके में दबिश दे रही है।

पहले भी हो चुकी है प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ अभद्रता
भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ पहले भी अभद्रता और गाली गलौज की वारदात हो चुकी है। बीते शनिवार को नगला कुरियन गांव के पास सपा समर्थकों ने सड़क पर आकर उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान समाजवादी पार्टी का झंडा लहराते हुए युवाओं ने पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की। इससे पहले मीठेपुर के पास गांव कुम्हेरी में जनसभा के दौरान प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ सपा समर्थकों ने गाली गलौज की थी।

 

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks