केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर 2021 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के परिणामों को लेकर आज एक ऐहम घोषणा की है | आज, 15 फरवरी 2022 को यह आधिकारिक जानकारी एग्जाम शेड्यूल के माध्यम से दी गई है । ऐसे में वो सभी छात्र जो परीक्षा में सम्मिलित हुए थे , वह अपने अपने सीटीईटी २०२१ परीक्षा के परिणामो को इस घोषणा के बाद परीक्षा पोर्टल पर एक्टिव होने वाले लिंक की मदद से चेक कर पाएंगे। हवही दूसरी और आपको बता दे की ऐसे किसी उम्मीदवार के सीटीईटी 2021 रिजल्ट घोषित नहीं किए जाएंगे जिन्होंने सीबीएसई द्वारा निर्धारित नियमों से परे एक से ज्यादा पालियों में परीक्षा दी है।
अपना CTET रिजल्ट २०२१ निम्नलिखित स्टेप में चेक करें :-
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की दिसंबर 2021 में आयोजित के परिणामों की घोषणा आज, 15 फरवरी २०२२ को आने की सम्भावना है। परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवार अपने अपने CTET रिजल्ट 2021 को चेक करने के लिए , ctet.nic.in परीक्षा पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर आपको एक्टिव किए जाने वाले एक लिंक पर क्लिक करना होगा।जिसके बाद एक नये पेज पर उम्मीदवार को अपना रोल नंबर डालकर उसे सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना सीटीईटी 2021 रिजल्टएक नए पेज की स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने का बाद उम्मीदावरों को इसकी सॉफ्ट कॉपी अवस्य सेव कर लेनी चाहिए।
CTET रिजल्ट्स 2021 पर जारी आधिकारिक सूचना:-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2021 परीक्षा के परिणामों की घोषणाएं आज ही की जानी है। सीबीएसई बोर्ड ने CTET रिजल्ट्स 2021 को लेकर 15 फरवरी 2022 तक परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी, दिसंबर चक्र में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए घोषित अपने कार्यक्रमों के अनुसार दी गयी थी। भले ही बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के कुछ पेपर्स के आयोजन में तकनीकी कारणों से देरी हुई थी ,लेेकिन बोर्ड द्वारा ‘ANSWER KEY’ की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समय से 10 दिन पहले ही पूरी की जा चुकी है। ऐसे में अब बोर्ड द्वारा सीटीईटी 2021 रिजल्ट को जल्द से जल्द घोषित किए जाने की पूरी सम्भावनाये है।