भारत

सिल्वर कैंडल स्टैंड-पट्टचित्र पेंटिंग… PM Modi ने क्रोएशिया में क्या गिफ्ट दिया, जानें उनकी खासियतें

क्रोएशिया की ऐतिहासिक यात्रा पर PM Modi ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री को राजस्थान का सिल्वर कैंडल स्टैंड गिफ्ट किया। वहीं दूसरी ओर, PM Modi ने ओडिशा की पारंपरिक पट्टचित्र पेंटिंग राष्ट्रपति को दी

PM Modi ने क्रोएशिया का दौरा किया। PM Modi पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जो क्रोएशिया की यात्रा की। क्रोएशिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को उनकी इस यात्रा को खास बनाने के लिए उन्होंने सांस्कृतिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण हस्तशिल्प उपहार में दिए।

PM Modi ने क्रोएशिया के राष्ट्रपति को ओडिशा की एक चित्रित पेंटिंग दी, जबकि राजस्थान के राष्ट्रपति को एक सिल्वर कैंडल स्टैंड दी। PM Modi ने इन उपहारों से भारतीय कला और संस्कृति को नई पहचान दी है।

राष्ट्रपति को “पट्टचित्र पेंटिंग” भेंट की-PM Modi

PM Modi ने क्रोएशियाई राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच को ओडिशा की एक पारंपरिक पट्टचित्र पेंटिंग दी। ओडिशा में पट्टचित्र, कपड़े पर विस्तृत और रंगीन चित्रकारी के लिए जाना जाता है। इसका नाम पट्टा यानी कपड़ा और चित्र से आया है। इस पर बनाई गई कलाकृतियां अक्सर भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं। ये आकृतियां मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और जगन्नाथ की कथाओं को चित्रित करती हैं। कलाकार प्राकृतिक रंगों और हस्तनिर्मित ब्रश का उपयोग करके कपड़े पर इन आकृतियों को बनाते हैं।

प्रधानमंत्री को भेंट किया”सिल्वर कैंडल स्टैंड”

प्रधानमंत्री ने क्रोएशियाई प्रधानमंत्री प्लेंकोविच को राजस्थान की पुरानी प्रथाओं की एक सुंदर भेंट दी। राजस्थान की पारंपरिक धातु कला का एक सुंदर उदाहरण यह सिल्वर कैंडल स्टैंड है। कुशल कारीगरों ने इसे बनाया है। इसमें सदियों पुरानी तकनीक और डिजाइन का उपयोग किया गया है। इसमें ज्यामितीय डिजाइन और बारीक फूल पत्तियां हैं। इसका सुंदर आकार और उत्कृष्ट पैटर्न इसे अलग बनाते हैं। इसका डिजाइन अक्सर महलों या मंदिरों से लिया जाता है। राजस्थान में विशेषकर उदयपुर और जयपुर जैसे शहर अपनी चांदी की शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध हैं।

साइप्रस के प्रधानमंत्री को कश्मीर से सिल्क की एक कारपेट दी

जब प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस के दौरे पर गए, उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को एक कश्मीरी सिल्क कारपेट और उनकी पत्नी यानी को एक सुंदर क्लच दिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया था

Related Articles

Back to top button