राज्यदिल्ली

दिल्ली में 2,100 करोड़ रुपये की जल परियोजनाओं का शुभारंभ: CM रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा तोहफा

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की जल और सीवर परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्लीवासियों के लिए 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की जल और सीवर परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पश्चिमी दिल्ली के टोडापुर स्थित रामलीला मैदान में सरकार और नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल जल आपूर्ति और सीवेज ट्रिटमेंट क्षमता बढ़ाएंगी, बल्कि पाइपलाइन नेटवर्क को भी मजबूत बनाएंगी। इससे राजधानी के लाखों लोगों को नियमित और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा और गंदा पानी यमुना नदी में नहीं जाएगा।

परियोजनाओं का उद्देश्य और महत्व

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में साफ पानी और आधुनिक सीवर सिस्टम सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि दिल्ली अब विकास के नए दौर में कदम रख रही है और ये परियोजनाएं ‘विकसित दिल्ली’ की नींव मजबूत करेंगी।

इन परियोजनाओं से:

पानी की आपूर्ति बढ़ेगी।

सीवेज ट्रिटमेंट की क्षमता बढ़ेगी।

हर घर तक पर्याप्त साफ पानी पहुंच सकेगा।

गंदा पानी यमुना में नहीं जाएगा।

एमनेस्टी योजना का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड की एमनेस्टी स्कीम अब व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी लागू होगी। अब तक 3.52 लाख उपभोक्ताओं ने इसका लाभ उठाया, जिससे लगभग 1,400 करोड़ रुपये की पेनल्टी, ब्याज और सरचार्ज माफ़ हुई। व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज पर 100% छूट दी जाएगी, जिससे 74,293 करोड़ रुपये की पेनल्टी माफ होगी।

also read:- देश का पहला AI-संचालित स्मार्ट शिक्षा मॉडल दिल्ली में हुआ…

लोकार्पित और शिलान्यास परियोजनाएं

लोकार्पित (शुरू) परियोजनाएं:

नीलोठी-1 STP क्षमता बढ़ाई गई: 40 MGD → 60 MGD (लागत: 373.21 करोड़)

पप्पनकलां फेज-1 STP क्षमता: 20 MGD → 30 MGD (लागत: 225.28 करोड़)

हैदरपुर (WW-II) पुरानी पाइपलाइन बदलना: लागत 50.72 करोड़

पीतमपुरा और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली (WW-I) पाइपलाइन बदलना: लागत 19.44 करोड़

शिलान्यास परियोजनाएं:

चंद्रावल WTP क्षेत्र में जल आपूर्ति सुधार पैकेज 3: लागत 990 करोड़

चंद्रावल WTP क्षेत्र पैकेज 4: लागत 268.41 करोड़

रोहिणी STP से जुड़े घर-घर सीवर कनेक्शन: लागत 58 करोड़

कोरनेशन पिलर STP से जुड़े घर-घर सीवर कनेक्शन: लागत 25.15 करोड़

नीलोठी STP से जुड़े घर-घर सीवर कनेक्शन (रनहोला): लागत 34.85 करोड़

संत नगर क्षेत्र घर-घर सीवर कनेक्शन: लागत 40.21 करोड़

मोलरबंद STP की क्षमता वृद्धि: 0.67 MGD (लागत 14.71 करोड़)

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button