Select Page

युवराज के घर में गूंजी किलकारी, ट्विट कर दी जानकारी

युवराज के घर में गूंजी किलकारी, ट्विट कर दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने एक बच्चे को जन्म दिया है। युवराज ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस को दी है। युवराज ने यह खुशखबरी ट्विटर के जरिए अपने फैंस को बताया है कि उनके घर में एक बच्चे ने जन्म लिया है वे पिता बन गए हैं। इस बात की खुशी उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है।

युवराज ने प्राइवेसी के लिए की अपील
युवराज सिंह ने ट्विटर पर लिखा, हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के लिए, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है, हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। लव, हेजल और युवराज।

नवंबर 2016 में युवराज व हेजल ने की थी शादी
युवराज सिंह और हेजल कीच की 12 नवंबर 2015 को सगाई हुई थी। दोनों ने 30 नवंबर 2016 को शादी कर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया था। युवराज जहां भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं और 2014 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बेहद अहम सदस्य थे वहीं हेजल कीच फिल्मों में दिख चुकी हैं। उन्होंने हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज हैरी पाॅटर में भी काम किया है। हेजल का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता इंग्लैंड के ही रहने वाले हैं जबकि मां भारतीय।
पहली बार हेजल सिर्फ भारत में घूमने के लिए आई थीं किसे पता था कि भारत घूमने आईं हेजल हमेशा के लिए यहीं की होकर रह जाएंगी।

 

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023