Select Page

इन टीवी सेलेब्स के ब्रेकअप से इनके फैन के दिल को लगी गहरी चोट

इन टीवी सेलेब्स के ब्रेकअप से इनके फैन के दिल को लगी गहरी चोट

बीते दिनों ही टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद से अलग होने की खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। दिव्या और वरुण के अलग होने की खबर सुनने के बाद फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको टीवी इंडस्ट्री के ऐसे ही ब्रेकअप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फैंस को को झकझोर कर रख दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर।

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद
दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने ब्रेकअप की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में लिखा कि वो जिंदगी खुलकर जीना चाहती हैं। वहीं, इन दोनों के अलग होने से फैंस काफी निराश और हैरान हैं।

निशा रावल और करण मेहरा
यह सभी के लिए एक बड़ा झटका था जब निशा रावल ने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम स्टार करण ने भी उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर दोनों ही लव स्कूल के मेंटर थे। दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन अब दोनों साथ नहीं। करण और अनुषा का काफी समय पहले ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण का इस समय तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। जो बिग बाॅस सीजन 15 की विजेता भी रह चुकी हैं।

आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के अलावा आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी की मुलाकात भी पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। कई सालों तक डेट करने के बाद इस कपल ने भी अलग होने का फैसला किया था। हालांकि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

संजीदा शेख और आमिर अली
संजीदा शेख और आमिर अली का अलग होना भी चौंकाने वाला था। लंबे समय तक इस कपल ने इस खबर को गुप्त रखा। उनकी एक बेटी भी है लेकिन उसके जन्म के कुछ महीनों के भीतर ही वे अलग रहने लगे।

कुशाल टंडन और गौहर खान
कुशाल टंडन और गौहर खान की मुलाकात बिग बॉस के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखा गया था। काफी समय तक साथ रहने के बाद कुशाल और गौहर अलग हो गए।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023