फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नेचर पार्क, मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और कम्युनिटी सेंटर विकास की घोषणाएं कीं।
धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहर के विकास और नागरिक कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के तहत नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, और सेक्टर-8 में PPP मोड पर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खोला जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर-12 स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल को अपग्रेड कर संचालित किया जाएगा।
also read:- हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला: डॉ. सुमिता मिश्रा…
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के तहत फरीदाबाद के 50 कम्युनिटी सेंटर और 300 सार्वजनिक पार्कों में पहले चरण में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना का भी ऐलान किया। इसके साथ ही HSIIDC द्वारा IMT सेक्टर-66 को वाणिज्यिक सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा।
विकास कार्यों को तेजी देने के लिए मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त ₹5 करोड़ आवंटित करने की भी घोषणा की।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



