मनोरंजन

25 रुपए से करियर की शुरुआत करने वाली लता दीदी ने पीछे छोड़ी करोड़ो की संपत्ती

भारत रत्न लता मंगेशकर जिन्हें स्वर की कोकिला कहा जाता है उन्होंने 6 जनवरी को दुनिया को अलविदा कह दिया। भले ही वो हमारे बीच से चली गईं हो पर उनके नगमे, किस्से और 30, 000 से ज्यादा गाए गाने हमेशा हमारे कानों में गुनगुनाते रहेंगे। लता दीदी के गानों के अलावा अगर हम उनके बारे में बात करें वो करोड़ो रूपए की संपत्ती की मालकीन थी। जो उन्होंने अपनी मेहनत और कमाए पैसे से बनाई। इतना ही नहीं उनके पास कई महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन था। जो उनके प्रभुकुंज भवन की शान बड़ाती थी।

25 रुपए थी पहली कमाई
लता मंगेशकर ने महज 13 साल में ही अपना करियर शुरू किया था। उनकी पहली कमाई मात्र 25 रुपए थी। उनकी लाइफस्टाइल का काफी साधारण थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लता दीदी के पास करी 370 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति थी। उनकी अधिकांश कमाई उनके गानों की रॉयल्टी से हुई थी। इसके अलावा उन्होंने अच्छा-खासा इंवेस्टमेंट भी किया हुआ था। वह साउथ मुंबई के पॉश इलाके में रहती थीं। लता मंगेशकर पेडर रोड स्थित प्रभुकुंज भवन में रहती थीं।

कारों की शौकीन
मंगेशकर के पास कारों का शानदार कलेक्शन था क्योंकि उन्हें अपने गैराज में बेहतरीन और स्टाइलिश कार रखने का शौक था। मंगेशकर ने काफी पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कारों की बहुत अधिक शौकीन हैं। लता दीदी ने बताया था कि उन्होंने सबसे पहले एक Chevrolet खरीदी थी। उन्होंने यह कार इंदौर से अपनी मां के नाम से खरीदी थी। इसके बाद उनके गैराज में Buick कार आई। उनके पास Chrysler कार भी थी।

यश चोपड़ा ने गिफ्ट में दी थी मर्सिडीज
फिल्म वीर जारा की म्यूजिक की रिलीज के समय यश चोपड़ा ने लता दीदी के हाथ में एक मर्सिडीज की चाबी उन्हें थमा दी थी। जिसका जिक्र लता दीदी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उनका कहना था कि यश जी उन्होंने अपनी बहन मानते थे और काफी स्नेह देते थे। तोहफे दी गई कार अब भी उनके बंगले में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks