ट्रेंडिंग

Today Gold Price: गोल्ड की कीमत में 17 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, निवेशकों में सतर्कता

Today Gold Price: सोने की कीमतों में 17 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, अमेरिकी ब्याज दर और ऊर्जा कीमतों का असर, सोने के निवेशकों के लिए चेतावनी।

Today Gold Price: सोने की कीमतों में मार्च 2026 के महीने में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार 31 मार्च को हल्की तेजी आई, लेकिन इसके बावजूद यह कीमती धातु पिछले 17 साल में सबसे खराब मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी

मंगलवार को सोने की कीमतों में स्पॉट गोल्ड की कीमत में करीब 1.5% की बढ़त दर्ज की गई और यह 4,578.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.2% बढ़कर 4,611.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। डॉलर की कमजोरी और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की संभावनाओं ने Gold Prices को कुछ सपोर्ट दिया।

ट्रंप के बयान से मिला थोड़ी राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान खत्म करने के संकेत से ग्लोबल बाजारों में “रिस्क-ऑन” माहौल बना। हालांकि, इस वजह से केवल अस्थायी तेजी देखने को मिली और व्यापक गिरावट का रुझान अभी भी बरकरार है।

सोने की कीमतों में 13% से अधिक की गिरावट| Today Gold Price

मार्च 2026 में सोने की कीमत 13% से अधिक गिर चुकी हैं। यह अक्टूबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है। हालाँकि तिमाही आधार पर सोना अभी भी लगभग 5% की बढ़त में है, लेकिन हाल की गिरावट ने निवेशकों में सतर्कता बढ़ा दी है।’

also read:- Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी में…

अमेरिकी ब्याज दरों की उम्मीदों ने सोने की चमक फीकी की

सोने की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों में बदलाव की उम्मीदें हैं। बाजार अब मान चुका है कि इस साल अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती नहीं होगी। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भी संकेत दिया कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे।

ऊंची ऊर्जा कीमतें और वैश्विक महंगाई

पश्चिम एशिया में संघर्ष और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा कर दिया है। इससे ब्याज दरें ऊंची रखने की संभावना बढ़ती है, जो सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स के लिए नकारात्मक है।

अन्य कीमती धातुओं में भी तेजी

सोने के साथ ही अन्य कीमती धातुओं में भी मजबूती देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर में 3.3% की तेजी आई और यह 72.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। प्लेटिनम लगभग 1% बढ़कर 1,916.77 डॉलर और पैलेडियम 2.3% बढ़कर 1,437.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button