iPhone 18 Pro के लीक फीचर्स: Dynamic Island और डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव
iPhone 18 Pro में Dynamic Island छोटा, Face ID अपडेट और बड़े हार्डवेयर अपग्रेड्स; डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव की उम्मीद।
iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स लीक होने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाला iPhone 18 Pro सीरीज डिजाइन और डिस्प्ले के लिहाज से कई अपडेट लेकर आएगा।
Dynamic Island में होगा छोटा बदलाव
लीक्स के अनुसार, Apple अपने नए iPhone 18 Pro में मौजूदा pill-shaped Dynamic Island को पूरी तरह हटाने की बजाय छोटा करने पर काम कर रहा है। यह नया डिजाइन फोन को ज्यादा क्लीन और प्रीमियम लुक देगा। Dynamic Island का साइज 20.76mm से घटकर लगभग 13.49mm होने की संभावना है। इससे यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
Hole Punch डिजाइन नहीं आएगा
वहीं, Apple अभी hole punch डिजाइन की ओर नहीं जा रहा है। टिप्स और लीक रिपोर्ट्स से यह साफ हुआ है कि कंपनी धीरे-धीरे incremental बदलाव कर रही है। यह बदलाव फिलहाल केवल iPhone 18 Pro मॉडल तक सीमित रह सकता है।
also read:- Apple 2026: इस साल लॉन्च होंगे 11 नए प्रोडक्ट्स, IPhone…
Face ID रहेगा सेम, कुछ कंपोनेंट्स अंदर होंगे
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Apple iPhone 18 Pro में Face ID सिस्टम को बनाए रखेगा। हालांकि, इसके कुछ कंपोनेंट्स को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है। खासतौर पर flood illuminator को under-display करने की संभावना है। इससे Dynamic Island छोटा करने के बावजूद सिक्योरिटी या परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
A20 Pro चिप और बैटरी अपग्रेड
लीक्स में iPhone 18 Pro के हार्डवेयर अपडेट्स का भी जिक्र है। इसमें 2nm A20 Pro चिप, 5000mAh से बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। यह सीरीज सितंबर में लॉन्च हो सकती है, वहीं iPhone Fold बाद में बाजार में आ सकता है।
लीक की दिशा
Tipsster Ice Universe और अन्य रिपोर्ट्स का दावा है कि iPhone 18 लाइनअप में छोटे कटआउट की दिशा साफ है। हालांकि, Pro वेरिएंट में यह बदलाव ज्यादा स्पष्ट होगा। Apple फिलहाल अपने मौजूदा डिजाइन को पूरी तरह बदलने की बजाय धीरे-धीरे सुधार कर रहा है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



