चंद्र ग्रहण 2026: होलिका दहन के दिन कब लगेगा, सूतक काल और प्रभावित राशि-नक्षत्र की पूरी जानकारी
चंद्र ग्रहण 2026: जानें 3 मार्च 2026 को लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल, प्रभावित राशि-नक्षत्र और गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी सावधानियाँ।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 2026 3 मार्च को होलिका दहन के दिन लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसे आम भाषा में ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। भारत समेत कई देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
चंद्र ग्रहण 2026 टाइमिंग
चंद्र ग्रहण 2026 की समय-सारणी इस प्रकार है:
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ: 03:21 PM (प्रच्छाया से पहला स्पर्श)
चन्द्र ग्रहण समापन: 06:46 PM
चन्द्रोदय: 06:26 PM
ग्रहण के दौरान शाम 6:46 बजे तक इसका प्रभाव रहेगा। भारत में यह ग्रहण शाम के समय कुछ समय के लिए दिखाई देगा और इसकी वजह से होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त शाम के बाद ही निर्धारित किया गया है।
also read:- होलिका दहन 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली की सही तारीख
चंद्र ग्रहण 2026 सूतक काल
सूतक समय:
सामान्य सूतक प्रारम्भ: 09:39 AM
सामान्य सूतक समाप्त: 06:46 PM
बच्चों, वृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिए: 03:28 PM से 06:46 PM
सूतक काल के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें और तेज धार वाले सामान का प्रयोग न करें।
चंद्र ग्रहण 2026 दिखाई देने के स्थान
साल का पहला चंद्र ग्रहण 2026 लगभग संपूर्ण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका और रूस में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण शाम के कुछ समय के लिए दृश्यमान रहेगा।
चंद्र ग्रहण 2026 का प्रभाव राशि और नक्षत्र पर
चंद्र ग्रहण 2026 सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। यही कारण है कि इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जाएगा।
चंद्र ग्रहण 2026 के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियाँ
ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें।
तेज धार वाली चीजों जैसे चाकू, कैंची या सुई का प्रयोग न करें।
आराम करना और भोजन से बचना सबसे अच्छा माना गया है।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें।
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



